न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आकाशीय बिजली का कहर, राजस्थान, UP और MP में 68 लोगों की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अक्‍सर लोगों की मौत हो जाती है। रविवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बिजली गिरने से 68 लोगों की जान चली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 1:16:15

आकाशीय बिजली का कहर,  राजस्थान, UP और MP में 68 लोगों की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अक्‍सर लोगों की मौत हो जाती है। रविवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बिजली गिरने से 68 लोगों की जान चली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राज्यपाल कलराज मिश्र ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, 'मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। PMNRF से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है। इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे।

पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने से हुए नुकसान और जानमाल के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई, PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे।

बता दें, रविवार को बिजली गिरने ने तीन राज्यों में 68 लोगों की मौत हो गई है। UP में 37 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 झुलस गए, राजस्थान में 20 की मौत हो गई और 35 झुलस गए। वहीं, मध्यप्रदेश में 11 लोगों ने दम तोड़ दिय और 13 झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

uttar pradesh,rajasthan,madhya pradesh,lightning havoc,narendra modi

राजस्थान के जयपुर में 16, धौलपुर में 3, कोटा में 4 और झालावाड़ाऔर बारां में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। जयपुर में आमेर महल के सामने वॉच टावर पर बिजली गिरने से करीब 35 लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने सोमवार सुबह एक ट्वीट मे ंकहा, 'राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे अत्यंत दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' राज्य में बिजली गिरने से हुई मौतों पर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जाहिर करते हुए और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज जिले में हुई है। प्रयागराज जिले में 13, कानपुर देहात में 6, फतेहपुर जिले में सात, हमीरपुर में दो, कौशाम्बी में तीन, प्रतापगढ़ में दो, आगरा में तीन, चित्रकूट में दो और वाराणसी, रायबरेली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा 22 लोग झुलसे भी हैं। साथ ही 200 से ज्यादा मवेशियों की भी मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना से हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को नियम के मुताबिक दी जाने वाली राहत रकम की फौरन बांटे जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिवार वालों के प्रति अपनी भावना प्रकट की है।

बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक 24 से 48 घंटे के अंदर बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व के जिलों में 17 मिलीमीटर तक, पूर्वी-पश्चिम चंपारण में 65 मिलीमीटर, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय सहित 14 जिलों में 3 से 12 मिलीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर