न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जारी रहेगा उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश का दौर, इस महीने के अंत में होगी विदाई

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून दस दिन की देरी से वापसी करेगा। आम तौर भी यही देखा जाता है कि मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह बाद ही वापसी लेता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 3:22:38

जारी रहेगा उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश का दौर, इस महीने के अंत में होगी विदाई

नई दिल्ली। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून दस दिन की देरी से वापसी करेगा। आम तौर भी यही देखा जाता है कि मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह बाद ही वापसी लेता है। अगले पांच दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य भारत में धीमी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

25 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम का कहना है कि शनिवार (23 सितंबर) को भी बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। जबकि, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि आमतौर से राजस्थान से 17 सितंबर के आसपास मानसून का वापसी शुरू होती है। इसमें हफ्ते भर आगे पीछे होने की संभावना होती है। इस बार भी इसमें कुछ ठहराव देखने को मिल रहा है। जिससे लगता है कि मानसून करीब हफ्ते दस दिन और ठहर गया है।

इस महीने के आखिरी हफ्ते में इसकी वापसी के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। अभी इसकी वापसी की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से करीब 25 सितंबर को मानसून की वापसी शुरू होती है, लेकिन फिलहाल यह तब राजस्थान से लौटना शुरू कर सकता है और दिल्ली से अक्टूबर के पहले सप्ताह में वापसी की परिस्थितियाँ बन सकती हैं।

मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर से होकर गुजर रहा है। एक गर्त (ट्रफ) रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिमी राजस्थान होते हुए पंजाब तक फैली हुई है। इन मौसमी हालातों में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, केरल, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। विभाग ने उम्मीद जताई है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कर्नाटक और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी