न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लक्ष्मण को नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता, राम मंदिर उद्घाटन से पहले भड़के, फिर कसा तंज

एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का इन्विटेशन नहीं मिला। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये जरूरी नहीं कि हर बार आपको बुलाया जाए, लेकिन अगर ऐसा होता तो अच्छा लगता। खैर, इस बात से ज्यादा निराशा नहीं हुई मुझे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 2:19:21

लक्ष्मण को नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता, राम मंदिर उद्घाटन से पहले भड़के, फिर कसा तंज

नई दिल्ली। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ट्रस्ट ने देश-विदेश के नामी गिरामी व्यक्तियों को आमंत्रित किया है। अभी कल ही अभिनेता अरुण गोविल और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को आमंत्रण भेजा गया है। गौरतलब है कि रामानन्द सागर के डेली सोप ओपेरा रामायण में अरुण गोविल और दीपिका ने राम—ता की भूमिका निभाई थी। रामानंद सागर का पॉपुलर शो 'रामायण' को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस शो को लेकर लोगों की काफी श्रद्धा है। इस शो में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले स्टार्स को असल जिंदगी में भी दर्शक भगवान का दर्जा देते हैं। इसी बीच लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सुनील को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला। जबकि राम यानी अरुण गोविल और सीता माता दीपिका चिखलिया को खास न्योता भेजा गया। इन्विटेशन न मिलने को लेकर सुनील को काफी बुरा लगा है। सुनील ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

अगर इन्विटेशन मिलता तो अच्छा लगता

सुनील लहरी ने हाल ही में 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का इन्विटेशन नहीं मिला। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये जरूरी नहीं कि हर बार आपको बुलाया जाए, लेकिन अगर ऐसा होता तो अच्छा लगता। खैर, इस बात से ज्यादा निराशा नहीं हुई मुझे।

सुनील लहरी ने फिर भी कसा तंज

इसके बाद सुनील लहरी ने 2024 को होने वाले कार्यक्रम से खुद को बाहर रखने के बारे में भी बात की। सुनील ने कहा कि शायद कार्यक्रम के आयोजकों को लगता होगा कि लक्ष्मण यानी मेरा किरदार उतना महत्वपूर्ण नहीं है। इसलिए ही उन्होंने इन्वाइट नहीं किया, या फिर पर्सनली मुझे पसंद नहीं करते हो। इसके बाद उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि रामायण शो के अन्य क्रू मेंबर्स में से भी किसी को इस कार्यक्रम के लिए इनविटेशन नहीं भेजा गया। सुनील की इन बातों से साफ है कि वह इस कार्यक्रम में जाना चाहते थे, लेकिन इन्विटेशन न मिलने की वजह से वह नहीं गए।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

लक्ष्मण यानी सुनील लहरी एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन रामायण से जुड़ी पुरानी यादों के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म पर सुनील की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स