न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले का बदला लेने को तैयार लॉरेंस बिश्नोई, हाफिज सईद पर हमला करने का बनाया प्लान

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर हाफिज सईद को मारने की धमकी दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 May 2025 8:30:51

पहलगाम हमले का बदला लेने को तैयार लॉरेंस बिश्नोई, हाफिज सईद पर हमला करने का बनाया प्लान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े और कठोर फैसले लिए हैं। साथ ही, भारतीय सेना भी इस मामले में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है—उसने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने का प्लान बनाया है। उसके गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें हाफिज सईद को मारने की बात कही गई है।

दरअसल, ‘जय श्री नाम’ नामक एक फेसबुक अकाउंट से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में सीधे-सीधे लिखा गया है कि हाफिज सईद को मारने की योजना बनाई गई है। पोस्ट में लिखा गया है: "जय श्री राम, राम राम सभी भाईयों को। जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ, जिसमें बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा गया, उसका हम जल्दी ही बदला लेंगे। हम उनके एक ऐसे आदमी को मारेंगे जो लाखों के बराबर होगा। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हासिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा। जय हिंद, जय भारत।"

बिश्नोई गैंग के निशाने पर हाफिज सईद

इस फेसबुक पोस्ट के साथ हाफिज सईद की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिस पर एक लाल क्रॉस बना हुआ है। यह स्पष्ट रूप से संकेत करता है कि बिश्नोई गैंग उसे अपने निशाने पर बता रहा है। पोस्ट में “ईंट का जवाब पत्थर से” देने की बात कही गई है, जो इस धमकी को और गंभीर बनाता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी अधिक बढ़ गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस हमले की गंभीरता से जांच कर रही है। एनआईए की टीम पहलगाम पहुंचकर जांच कर चुकी है। वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं। हाल ही में भारतीय नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास भी किया है, जो इस तनाव के बीच एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी