Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान सरकार की नाजायज़ औलाद: असदुद्दीन ओवैसी

पहलामगाम में हुए आतंकी हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए कड़ी टिप्पणियां की हैं। एनआईए ने जांच शुरू की, चश्मदीद गवाहों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 4:59:16

लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान सरकार की नाजायज़ औलाद: असदुद्दीन ओवैसी

पहलामगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है और इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को कठोर शब्दों में घेरा है। ओवैसी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) पाकिस्तान सरकार की नाजायज़ औलाद है। उनका कहना था कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकवादियों को ट्रेनिंग दे रहा है और पाकिस्तान को कमजोर करना बहुत जरूरी है।

ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, ''पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकियों को पनाह दी है। यह पाकिस्तान के हुकूमत की नाजायज़ औलाद है। साथ ही, उन्होंने भारत के संविधान के आर्टिकल 355 का हवाला देते हुए कहा कि जब किसी राज्य पर बाहरी हमला होता है, तो हमें उसे रोकने का अधिकार है, और इस आधार पर हमें पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अनुमति मिलनी चाहिए।''

इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत से किसी भी दृष्टि से बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने पाकिस्तान के मिलिट्री बजट का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान का जितना बजट है, उतना भारत का मिलिट्री बजट है। ओवैसी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का संरक्षण देने वाला देश बताया और कहा कि पाकिस्तान अवैध फंडिंग के जरिए आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। एनआईए ने चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है और एक स्थानीय फोटोग्राफर की मदद भी ली जाएगी, जिसने हमले का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology