Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लैंडर ने भेजी चांद की पहली तस्वीरें, मून मिशन की सफलता पर गृह मंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चंद्रयान-3 की चांद पर कामयाब लैंडिंग के बाद ISRO के वैज्ञानिकों, प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरे देश को बधाई दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 1:44:15

लैंडर ने भेजी चांद की पहली तस्वीरें, मून मिशन की सफलता पर गृह मंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान 3 मिशन के तहत भेजे गए विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर कामयाबी के साथ उतरकर इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद की पहली तस्वीर जारी की। लैंडर विक्रम ने पावर डिसेंट के दौरान चंद्रमा की सतह की कई तस्वीरें खींची। तस्वीरों में लैंडिंग साइट का एक हिस्सा, लैंडर का धातु वाला पैर और उसकी परछाई दिखाई दे रही है।

गृह मंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चंद्रयान-3 की चांद पर कामयाब लैंडिंग के बाद ISRO के वैज्ञानिकों, प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरे देश को बधाई दी। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये आज़ादी के अमृतकाल में अंतरिक्ष की दुनिया में ऐतिहासिक और बेमिसाल कामयाबी के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। अमित शाह ने ख़ास तौर पर ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स की टीम की जमकर तारीफ़ की।

गृह मंत्री अमित शाह ने साथ ही कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को बधाई। आजादी के अमृतकाल में हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सफलता मिली है, जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। टीम चंद्रयान के सभी वैज्ञानकों और सभी इंजीनियरों को बधाई देता हूं। आपके प्रयास ने देश को विश्व में गौरव दिलाया है। चंद्रयान के चंद्रमा पर लैंड करते ही लोग झूम उठे और उन्होंने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का देशभर में जश्न

भारत के इस ऐतिहासिक मिशन की कामयाबी पर देशभर में जश्न मनाया गया। लोगों ने जैसे ही शाम को टेलीविजन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देखा, उनमें खुशी लहर दौड़ गई। इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम' और रोवर ‘प्रज्ञान' से लैस ‘एलएम' की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। भारत के मून मिशन की सफलता पर पीएम मोदी को दुनियाभर के नेताओं ने बधाई भी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका