न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। पिछले साल उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट और एंजियोप्लास्टी करवाई थी। जानें उनके स्वास्थ्य से जुड़ी ताजा अपडेट।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 3:53:19

लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी सेहत खराब हुई, जिसके बाद पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू प्रसाद यादव आज शाम 4 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे, जहां एम्स में उनका इलाज होगा।

बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से अस्वस्थ थे, लेकिन आज उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। फिलहाल, वह पटना स्थित राबड़ी आवास में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी ताजा तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया।

पिछले साल एम्स में भर्ती कराया गया था

लालू प्रसाद यादव को पिछले साल जुलाई में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई गंभीर बीमारियों का इलाज करवाया है। 2022 में उन्हें किडनी की बीमारी का पता चला था, जिसके कारण उनकी किडनी मात्र 25 प्रतिशत ही कार्य कर रही थी। डॉक्टरों की सलाह पर उनका किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में किया गया था। उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी, और 5 दिसंबर 2022 को उनका सफल ट्रांसप्लांट हुआ था।

2022 में ही पटना में राबड़ी देवी के आवास पर गिरने की वजह से उन्हें कई फ्रैक्चर हो गए थे। इस घटना के बाद उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ और फिर एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां उनका आगे का उपचार किया गया।

मुंबई में कराई गई थी एंजियोप्लास्टी

सितंबर 2023 में लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही उनके हार्ट में समस्या पाई गई थी। 2021 में डॉक्टरों ने उन्हें हृदय संबंधी समस्या के लिए विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाह दी थी। इसके बाद, मुंबई में डॉक्टरों की देखरेख में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंतित

लालू यादव की लगातार बिगड़ती तबीयत को लेकर उनके परिवार और समर्थक काफी चिंतित हैं। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत