न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज्ञ झा के समर्थन में उतरे लालू प्रसाद यादव, कहा विद्वान आदमी, कोई गलत बात नहीं की

बिहार की राजनीति में इस समय राजद सांसद मनोज झा का एक बयान विवाद का विषय बना हुआ है। उनकी तरफ से सदन में ठाकरों को लेकर एक कविता बोली गई थी, उस पर ही सारा बवाल चल रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sept 2023 7:51:39

मनोज्ञ झा के समर्थन में उतरे लालू प्रसाद यादव, कहा विद्वान आदमी, कोई गलत बात नहीं की

पटना। बिहार की राजनीति में इस समय राजद सांसद मनोज झा का एक बयान विवाद का विषय बना हुआ है। उनकी तरफ से सदन में ठाकरों को लेकर एक कविता बोली गई थी, उस पर ही सारा बवाल चल रहा है। अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मनोज झा का समर्थन कर दिया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि मनोज एक विद्वान आदमी हैं, उनकी तरफ से जो भी कहा गया होगा, वो सही होगा।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि मनोज यादव विद्वान आदमी हैं, वे सही बात को बोलते हैं। उन्होंने कहा कि झा ने कोई भी बात गलत नहीं कही है। राजद अध्यक्ष ने आगे कहा कि झा की कविता ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। लालू ने कहा कि कुछ लोग अलग तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज झा ने किसी को टारगेट नहीं किया है। लालू प्रसाद से जब राजद के विधायक चेतन आनंद द्वारा झा की कविता का विरोध पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसकी उतनी ही समझ है।

जानकारी के लिए बता दें कि जब सदन में महिला आरक्षण बिल पेश किया था, तब मनोज झा को भी अपने विचार रखने का मौका मिला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण पर तो बात की ही, इसके साथ-साथ ठाकुरों पर एक कविता बोल डाली। उस कविता का नाम था ‘ठाकुरों का कुंआ। अब उस कविता को ठाकुरों पर तंज के रूप में देखा गया, भाजपा से लेकर दूसरी कई पार्टियों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी। बड़ी बात ये रही कि राजद के ही कुछ नेताओं ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

इस लिस्ट में आरजेडी विधायक चेतन आनंद का बयान सबसे पहले आया जिन्होंने झा पर आरोप लगा दिया कि उनकी तरफ से ठाकुर समाज को विलेन के रूप में दिखाया गया। वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के पिता आनंद मोहन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वे संसद में होते तो जीभ खींचकर सभापति के पास आसन की ओर फेंक देते। अब इस विरोध के बीच लालू प्रसाद यादव की तरफ से मनोज झा को समर्थन मिला है। उन्होंने तो साफ-साफ शब्दों में झा को क्लीन चिट देने का काम कर दिया है।

वैसे बिहार में ठाकुर बनाम ब्राह्मण की राजनीति काफी पुरानी है और इसे लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी-अपनी सियासत को चमकाने का काम किया है। इसी वजह से जब मनोज झा ने ठाकुरों पर कविता सुनाई, उस पर राजनीति की एक अलग ही उम्मीद कई दलों को दिखाई पड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त