न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला के दर्शनों को उमड़े लाखों श्रद्धालु, लाइन लगाकर करवाए जा रहे दर्शन, लग रहे जयश्रीराम के नारे

मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। भीड़ सामान्य है। आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:15:51

रामलला के दर्शनों को उमड़े लाखों श्रद्धालु, लाइन लगाकर करवाए जा रहे दर्शन, लग रहे जयश्रीराम के नारे

अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी राम भक्तों में दर्शन को लेकर काफी उत्साह है। सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है।

मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। भीड़ सामान्य है। आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।

रामलला के दर्शन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से अयोध्या लोग पहुंच रहे हैं। प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। भक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि बेहतर भीड़ प्रबंधन और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, यह दो चीजें थीं जो हमने यहां आने के बाद सुनिश्चित की। शासन का निर्देश था कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो। जो भी प्रबंध रातभर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था, उसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को अपनी कतारों में लगा दिया जा रहा है और अनवरत दर्शन चल रहे हैं।

दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैल गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठा। इसके बाद यह तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल