न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखपति दीदी बनने के लिए कितनी पढ़ाई है जरूरी? जानिए नियम

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। जानिए योजना की पात्रता, कम से कम कितनी पढ़ाई जरूरी है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 6:44:17

लखपति दीदी बनने के लिए कितनी पढ़ाई है जरूरी? जानिए नियम

भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न योजनाएं शुरू करती रही है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में वर्ष 2023 में लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को बिजनेस शुरू करने की ट्रेनिंग, आवश्यक ऋण, और मार्गदर्शन भी देती है। हालांकि, इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ पात्रताएं भी निर्धारित की गई हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पात्रता है – शैक्षिक योग्यता। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कितनी पढ़ाई जरूरी है।

कितनी पढ़ाई जरूरी है लखपति दीदी योजना में लाभ लेने के लिए?

जैसे अन्य सरकारी योजनाओं के लिए कुछ बुनियादी पात्रताएं होती हैं, वैसे ही लखपति दीदी योजना में भी पढ़ाई को लेकर न्यूनतम योग्यता तय की गई है। इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला को कम से कम 8वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ होना चाहिए।

हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दें कि 8वीं कक्षा तक पढ़ाई कोई सख्त शर्त नहीं है। यानी अगर कोई महिला 8वीं तक पढ़ी नहीं है, तो भी वह योजना का हिस्सा बन सकती है। सरकार का उद्देश्य है कि योजना से जुड़ने वाली महिलाएं बुनियादी शिक्षा (बेसिक एजुकेशन) रखती हों – जैसे पढ़ना-लिखना आना और स्मार्टफोन चलाने में सक्षम होना। यह जरूरी इसलिए है ताकि प्रशिक्षण में सिखाई गई चीजों को वे बाद में अच्छे से लागू कर सकें।

लखपति दीदी योजना में आवेदन के लिए जरूरी पात्रताएं

इस योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य शर्तें भी जरूरी हैं, जिनमें शामिल हैं:

- आवेदिका की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा उम्र वाली महिलाएं योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

- महिला को कम से कम 6 महीने तक किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना चाहिए।

- योजना के अंतर्गत सरकार जो प्रशिक्षण देती है, उसमें भाग लेना अनिवार्य होगा।

लखपति दीदी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। यदि आप या आपके आसपास की महिलाएं इन पात्रताओं को पूरा करती हैं, तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद