न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के कुशीनगर में बड़ा हादसा, नीम का पेड़ गिरने से पांच लोग दबे, 2 की मौत; तीन की हालत गंभीर

कुशीनगर के पडरौना में शनिवार शाम सातो बहिनिया स्थान पर एक विशाल नीम का पेड़ गिरने से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। घायलों में राकेश उर्फ छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर है। घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर पहुंची।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 10:51:49

UP के  कुशीनगर में बड़ा हादसा, नीम का पेड़ गिरने से पांच लोग दबे, 2 की मौत; तीन की हालत गंभीर

कुशीनगर के पडरौना में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जब लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे सातो बहिनिया स्थान पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। इस हादसे में पांच लोग पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गए। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई, और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि रामलीला वार्ड के सातो बहिनिया देवी मंदिर के पास, मोदनसेन नगर के पूर्व सभासद 52 वर्षीय कृष्णा पटेल, 42 वर्षीय राकेश उर्फ छोटे लाल श्रीवास्तव, कन्हैया गोंड और विश्वनाथ खरवार प्रतिदिन की तरह भजन कीर्तन में शामिल होने गए थे।

राकेश की मौके पर मौत हो गई

भजन कीर्तन शुरू होने से कुछ समय पहले रामलीला वार्ड के निवासी और मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश दूबे के साथ राकेश उर्फ छोटेलाल श्रीवास्तव मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा और वे सभी उसके नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल राकेश उर्फ छोटेलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पूर्व सभासद की मृत्यु अस्पताल पहुंचने पर हुई। बाकी चार घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक मनीष जायसवाल और नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल