न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : दुष्कर्म के बाद दो नाबलिक बहनों को पिलाया गया था कीटनाशक, मां के बयान पर चार गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबलिक बहनों के साथ दुष्कर्म करने और कीटनाशक पिलाए जाने का मामला सामने आया हैं जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 5:40:19

हरियाणा : दुष्कर्म के बाद दो नाबलिक बहनों को पिलाया गया था कीटनाशक, मां के बयान पर चार गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबलिक बहनों के साथ दुष्कर्म करने और कीटनाशक पिलाए जाने का मामला सामने आया हैं जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना 5 अगस्त की हैं। पहले मामले को सर्पदंश से मौत दिखाने का प्रयास हुआ था, लेकिन पुलिस की जांच में इस मामले का खुलासा हो गया था। लड़कियों की मां ने आरोप लगाया था कि बेटियां को जहर देने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें अस्पताल में नहीं ले जाने दिया। करीब चार घंटे उसकी बेटियां वहां पर तड़पती रहीं। सुबह जब बेटियों की हालत ज्यादा बिगड़ी तो आसपास के लोग आए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी।

मामले में आरोपी लगातार सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने किशोरियों की मां के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरुण, फूलचंद, दुखन पंडित और रामसुहाग को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस जांच में इस जघन्य अपराध के बारे में नए नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने रिमांड के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने शाम को ही इस वारदात का षड्यंत्र रच दिया था। 5 अगस्त को वे अपने कमरे में बैठकर नाबालिगों के कमरे पर निगाह बनाए हुए थे। देर रात जब उनकी मां लघुशंका को उठी और उसने दरवाजे की कुंडी खोली तो उसके निकलते ही वे कमरे में घुस गए थे। दुष्कर्म के बाद जब किशोरियां चिल्लाने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें कीटनाशक पिला दिया था। कीटनाशक का असर जल्द हो सके, इसके लिए उन्होंने दोनों बहनों को पानी भी पिला दिया था।

लड़कियों की मां ने पति की मौत के बाद बिहार में साहूकार से कुछ रुपये उधार ले लिए थे। वह रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। दबंग साहूकार परिवार को परेशान करने लगा था। इसके बाद वह बेटियों को बचाकर सोनीपत लेकर आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?