न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस नहीं कर पा रही कुणाल कामरा से संपर्क, नहीं पहुंचे बयान दर्ज कराने

मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। कामरा को 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 6:16:58

पुलिस नहीं कर पा रही कुणाल कामरा से संपर्क, नहीं पहुंचे बयान दर्ज कराने

मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। नोटिस के मुताबिक, कुणाल कामरा को 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में आकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने उन्हें दो समन भेजे थे, लेकिन कामरा से संपर्क नहीं हो पाया है। कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत मिली हुई है, और अब मुंबई पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह लेगी।

मंगलवार को पुलिस ने कुणाल कामरा को 31 मार्च तक पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने सात दिन का समय मांगा था। पुलिस ने कहा था कि समन के तहत 31 मार्च को पेश होना जरूरी है। इससे पहले, शिवसेना के 12 कार्यकर्ताओं, जिनमें राहुल कनाल भी शामिल थे, को स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि कुछ घंटों के भीतर उन्हें जमानत मिल गई थी।

खार पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई है, जो हाल ही में खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में हुए कुणाल कामरा के शो से संबंधित है। इस शो में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए एक पैरोडी गाना गाया था। इसके बाद शिवसेना समर्थकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया और रविवार रात क्लब और होटल में तोड़फोड़ की। इसके अलावा, कुणाल कामरा के स्टूडियो में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद उनके खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं