न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे और निर्मला सीतारमण पर की विवादास्पद टिप्पणियाँ, शिवसेना ने खोला मोर्चा

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर विवादास्पद टिप्पणियां की हैं। शिवसेना ने इस पर विरोध जताया और कामरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कामरा ने शिंदे को 'गद्दार' और सीतारमण को तानाशाही के रूप में पेश किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 10:05:48

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे और निर्मला सीतारमण पर की विवादास्पद टिप्पणियाँ, शिवसेना ने खोला मोर्चा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हाल ही में की गई टिप्पणियों के बाद विवादों में घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी तंज कसा है। कामरा की इस टिप्पणी के बाद शिवसेना ने विरोध करना शुरू कर दिया है और शिंदे के खिलाफ किए गए अपमान का विरोध किया है।

शंभूराज देसाई ने किया कुणाल कामरा पर हमला:

महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने गुरुवार को कहा कि कुणाल कामरा अब 'शिवसेना का प्रसाद' लेने के लिए तैयार हो जाएं। देसाई ने आरोप लगाया कि कामरा ने जानबूझकर शिंदे, सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है। उन्होंने कहा, "कामरा ने सारी हदें पार कर दी हैं। अब समय आ गया है उसे 'प्रसाद' देने का। हम उसे ढूंढ़ कर बाहर निकालेंगे। उसे अपने किए का परिणाम भुगतना होगा।"

कुणाल कामरा की शिंदे पर विवादास्पद टिप्पणी:

कुणाल कामरा ने हाल ही में मुंबई के यूनीकांटीनेटल होटल के हैबिटेट स्टूडियो में एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहकर उनका मजाक उड़ाया था। कामरा ने हिंदी फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने की पैरोडी बनाकर शिंदे पर हमला बोला। इस वायरल कविता के बाद शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी।

निर्मला सीतारमण पर भी किया तंज:

कामरा ने इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी व्यंग्य किया। एक डेढ़ मिनट के वीडियो में उन्होंने कहा, "आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। सड़कों की बर्बादी करने सरकार आई। मेट्रो खोदने के लिए आई, ट्रैफिक बढ़ाने के लिए आई, ब्रिजेज गिराने के लिए आई। यह है तानाशाही।"

आगे कामरा ने गाते हुए कहा, "देश में महंगाई, सरकार के साथ आई, लोगों की कमाई लूटने वाली साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने वाली ये आई, मिडल क्लास दबाने वाली ये आई, पॉपकॉर्न खिलाने वाली ये आई। इसे कहते हैं निर्मला ताई।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?