न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kisan Bharat Bandh: इन ट्रेनों पर पड़ा भारत बंद का असर, दिल्ली से जुड़ी कई ट्रेन हुई रद्द

3 नये कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा, यूपी के किसान धरना देते हुए आंदोलन कर रहे हैं। भारत बंद (Bharat Bandh) के चलते दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब और हरियाणा में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 11:20:08

Kisan Bharat Bandh: इन ट्रेनों पर पड़ा भारत बंद का असर, दिल्ली से जुड़ी कई ट्रेन हुई रद्द

तीन नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के मौके पर किसान संगठनों ने सोमवार (27 सितंबर) को पूरा भारत बंद रखा। सुबह 6 बजे शुरू हुआ बंद शाम 4 बजे तक रहेगा। 3 नये कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा, यूपी के किसान धरना देते हुए आंदोलन कर रहे हैं। भारत बंद (Bharat Bandh) के चलते दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब और हरियाणा में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। किसान आंदोलन की वजह से अब तक दिल्ली से जुड़ी कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी कृषि क़ानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं।

इसके अलावा गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस वजह से दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर कई किलोमीटर तक भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद (Kisan Bharat Bandh) के ऐलान के चलते नोएडा के डीएनडी में भी भीषड़ जाम लग गया है।

किसान आंदोलन की वजह से अब तक दिल्ली से जुड़ी कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं

उत्‍तर रेलवे के अनुसार नई दिल्ली अमृतसर- शान ए पंजाब से चलने वाली ट्रेन रद्द हो गई है।
सुबह 7 बजे नई दिल्ली - मोगा ट्रेन रद्द की गई। पुरानी दिल्ली- पठानकोट ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया।
नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करे पानीपत स्‍टेशन रोक दिया गया।
नई दिल्ली से सुबह 7:20 पर जाने वाली अमृतसर शताब्दी ट्रेन भी रद्द कर दी गई।
नई दिल्ली से सुबह 7:40 बजे चलने वाली कालका शताब्दी को भी रद्द किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें।

यूपी के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि, कृषि क़ानून के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा 'भारत बंद' के ऐलान के चलते सभी ज़िला कप्तानों, DIG, IG, ADG को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इन सेवाओं पर बंद का असर

संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक भारत बंद सुबह छह बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। किसानों के एक बयान में कहा गया था, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत और बचाव कार्य सहित सभी आपातकालीन प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं और व्यक्तिगत आपात स्थितियों में भाग लेने वाले लोगों को छूट दी जाएगी।

देश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर उन्हें डर है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म कर दिया जाएगा तथा उन्हें बड़े कार्पोरेट की दया पर छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, सरकार तीन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है। दोनों पक्षों के बीच 10 दौर से अधिक की बातचीत गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर