Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का हिस्‍सा, पूरा देश है एकजुट: किरण रिजीजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में उभर कर आया है। पूरा भारत एकजुट हो गया है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत पूरे देश को जोड़ने का काम किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 10:23:56

अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का हिस्‍सा, पूरा देश है एकजुट: किरण रिजीजू

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का हिस्सा है। रिजिजू ने कहा कि भारत सॉफ्ट पावर के रूप में उभरा है। पूरा भारत एकजुट हो गया है और शक्तिशाली हो गया है।रिजिजू ने कहा कि भारत एक बहुत मजबूत राष्ट्र के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा कल्चर हेरिटेज है, उसको लोग अक्सर भूल जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने काम हुए है, उसको नहीं भूलकर इनको आगे ले जाना चाहिए।

किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में उभर कर आया है। पूरा भारत एकजुट हो गया है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत पूरे देश को जोड़ने का काम किया गया है।
किरेन रिजिजू ने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्राचीन काल से भारत का अभिन्न अंग रहा है और पीएम मोदी ने इसे खूबसूरत तरीके से पेश किया है।रिजिजू ने कहा कि 75 साल बाद ट्राइबल भारत का कानून मंत्री बना है। देश में लॉ मिनिस्टर है, जो एक ट्राइबल है। इसके पीछे आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को देखिए। भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान दिया गया है। रिजिजू ने कहा कि भारत एकजुट हो गया … तो जाहिर सी बात है कि ताकतवर है। पीएम मोदी की कल्पना ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ में भारत मजबूत हुआ है।

किरेन रिजिजू ने कहा कि काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर के निर्माण ने भारत का विश्व में सांस्कृतिक गौरव बढ़ाया है। जबकि बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बौद्ध सर्किट बनाया गया है।

किरेन रिजिजू ने कहा कि देश में अब 13 यूनेस्को साइट्स हैं, जो वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स बन जांएगी। भारत का सांस्कृतिक गौरव पिछले 8 सालों में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगम बहुत महत्वपूर्ण है। ये एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम है। भारत को एक सूत्र में बांधने का काम पीएम मोदी ने किया है। बता दे, 9 दिसंबर को भारतीय सैनिकों ने चीन की साजिश को नाकाम कर दिया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से इलाके में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच जमकर झड़प हुई। ये चीनी सैनिक भारतीय सेना की पोस्ट को हटवाने आए थे। लेकिन भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी ने चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस झड़प में दोनों सेनाओं के कुछ सैनिक घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने बातचीत में प्रगति के दिए संकेत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने बातचीत में प्रगति के दिए संकेत
गुजरात ATS ने वडोदरा से संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद सदस्य को पकड़ा, AK-47 और कारतूस बरामद
गुजरात ATS ने वडोदरा से संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद सदस्य को पकड़ा, AK-47 और कारतूस बरामद
तिरुपति मंदिर को चेन्नई के जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत करीब 208 करोड़ रुपये
तिरुपति मंदिर को चेन्नई के जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत करीब 208 करोड़ रुपये
केरल का वायनाड बनेगा देश का पहला ई-कचरा मुक्त जिला, 102.85 टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा किया गया एकत्र
केरल का वायनाड बनेगा देश का पहला ई-कचरा मुक्त जिला, 102.85 टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा किया गया एकत्र
बैंकों और निवेश से जुड़े लावारिस पैसों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुचेता दलाल की याचिका का निपटारा
बैंकों और निवेश से जुड़े लावारिस पैसों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुचेता दलाल की याचिका का निपटारा
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत, MCOCA मामले में मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत, MCOCA मामले में मिली राहत
भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के लिए नहीं कुर्सी के लिए साथ आए दल
भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के लिए नहीं कुर्सी के लिए साथ आए दल
भीड़भाड़ से दूर घूमना है तो जाएं रीएक, यहां मिलेगा मिजोरम का असली अनुभव
भीड़भाड़ से दूर घूमना है तो जाएं रीएक, यहां मिलेगा मिजोरम का असली अनुभव
होटल की भीड़ छोड़ सरमोली में बिताएं छुट्टियां, मिलेगा पहाड़ों का असली सुकून
होटल की भीड़ छोड़ सरमोली में बिताएं छुट्टियां, मिलेगा पहाड़ों का असली सुकून
भारत में बने Chariot-1 AI मॉडल लॉन्च, 10 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट को आवाज में बदलने की क्षमता
भारत में बने Chariot-1 AI मॉडल लॉन्च, 10 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट को आवाज में बदलने की क्षमता
BharatGen ने लॉन्च किया Patram 1.5 AI मॉडल, खराब स्कैन और हस्तलिखित दस्तावेज भी पढ़ सकेगा
BharatGen ने लॉन्च किया Patram 1.5 AI मॉडल, खराब स्कैन और हस्तलिखित दस्तावेज भी पढ़ सकेगा
ये प्रेम मोल लिया आज सिनेमाघरों में रिलीज, आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पर टिकी नजरें
ये प्रेम मोल लिया आज सिनेमाघरों में रिलीज, आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पर टिकी नजरें
नाखूनों के किनारे की त्वचा छिल रही है? जानें क्यूटिकल केयर के 7 टिप्स
नाखूनों के किनारे की त्वचा छिल रही है? जानें क्यूटिकल केयर के 7 टिप्स
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धुरंधर की सिंगर Reble के चेहरे से टकराया ड्रोन, बीच में ही छोड़ना पड़ा स्टेज
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धुरंधर की सिंगर Reble के चेहरे से टकराया ड्रोन, बीच में ही छोड़ना पड़ा स्टेज
astrology