न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खड़गे ने भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना, पांचो राज्यों में होगी कांग्रेस की सरकार

पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियां सही चल रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर है, लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 1:10:48

खड़गे ने भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना, पांचो राज्यों में होगी कांग्रेस की सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा, ''पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियां सही चल रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर है, लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है।"

कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अशोक गहलोत राजस्थान में तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई मुद्दा नहीं है। एमपी में शिवराज सिंह चौहान के कारण समस्याएं हैं। लोग उनके खिलाफ हैं। इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम सभी पांच राज्यों में अपनी सरकार लाएंगे और सब कुछ ठीक हो जाएगा।''

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे अलग-अलग

क्या 5 राज्यों के चुनाव 2024 के आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल होंगे? इस सवाल के जवाब पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है. हर राज्य के अलग-अलग चुनावी मुद्दे होते हैं, उन्हीं के हिसाब से वोटिंग होती है. लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनावों से अलग होते हैं। पीएम मोदी हर चुनाव में लोगों से उन्हें चुनने के लिए मतदान करने को कहते हैं। पर लोग स्थानीय नेताओं को वोट देते हैं, जिन्होंने उनके लिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है।

भाजपा ने पूरे नहीं किए अपने वादे, लोग परेशान

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारे लोग हर जगह काम कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में जरूर जीतेंगे। भाजपा के खिलाफ एक विरोधी लहर भी है, लोग तंग हो गए हैं। बेरोजगारी से लोग परेशान हो गए हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे, वे निभाए नहीं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लोगों को परेशानी है और लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं।''

कर्नाटक सरकार को कुछ समय देने की जरूरत

कर्नाटक के मुद्दे पर खड़गे ने कहा कि सरकार को कुछ समय देना चाहिए और चुनाव के लिए किसी सरकार को बदनाम करना अच्छा नहीं है। ये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे वहीं चलते हैं जहां भाजपा कमजोर होती है। ऐसा वर्षों से चल रहे हैं, जहां भाजपा कमजोर होती है तो आईटी की छापेमारी शुरू करा देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा