न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 जुलाई को सांसद की शपथ लेगा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, चार दिन की पैरोल पर हुआ रिहा

अमृतसर में अधिकारियों ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख, जो वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, को शपथ लेने के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 7:13:30

5 जुलाई को सांसद की शपथ लेगा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, चार दिन की पैरोल पर हुआ रिहा

अमृतसर। पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के शुक्रवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने की संभावना है।

अमृतसर में अधिकारियों ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख, जो वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, को शपथ लेने के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है।

फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने बताया कि अमृतपाल सिंह 5 जुलाई को सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। खालसा ने फोन पर बताया, "मैं बुधवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मिलने गया था। उन्होंने कहा कि शपथ 5 जुलाई को दिलाई जाएगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह को शपथ लेने के लिए विभिन्न स्थानों से मंजूरी मिल गई है।

अमृतपाल सिंह को कुछ शर्तों के साथ 5 जुलाई से 4 दिन या उससे कम समय के लिए पेरोल दी गई है, जिसके बारे में जेल अधीक्षक डिब्रूगढ़ को सूचित कर दिया गया है।

इससे पहले पंजाब सरकार ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का लिखित अनुरोध लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा था, जिसमें अमृतपाल ने अस्थाई रिहाई या पेरोल की मांग की थी।

डिब्रूगढ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को अमृतसर पुलिस 5 जुलाई को दिल्ली लेकर जाएगी, जहां वह सांसद की शपथ लेंगे। लोकसभा में सांसद की शपथ लेने के बाद अमृतपाल सिंह को फिर से वापस डिब्रूगढ जेल ले जाया जाएगा। इस दौरान अमृतपाल सिंह को किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं होगी।

अमृतपाल सिंह के कानूनी सलाहकार ईमान सिंह खारा ने मंगलवार (2 जुलाई) को कहा था कि लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने वाले कट्टरपंथी सिख नेता की याचिका एनएसए की धारा 15 के तहत जेल अधीक्षक के माध्यम से 9 जून को पंजाब सरकार को भेजी गई थी।

डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक ने अमृतपाल सिंह का पत्र डिप्टी कमिश्नर को भेजा था, जिन्होंने इसे राज्य सरकार के मुख्यालय को भेज दिया था, जिसमें लोकसभा स्पीकर से अमृतपाल को शपथ लेने की अनुमति देने का आग्रह किया गया था।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब लोकसभा सीट निर्दलीय उम्मीदवार अमृपाल सिंह ने लगभग 2 लाख वोटों से जीत दर्ज की। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को एक लाख 97 हजार 120 वोटों से मात दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें