न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्री में सब कुछ देने वाले बयान पर केजरीवाल का मनोहरलाल खट्टर को जवाब, जल्द हरियाणा को भी मिलेगा इसका लाभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने ‘ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो’ वाले बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम खट्टर के बयान पर पलटवार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 5:06:36

फ्री में सब कुछ देने वाले बयान पर केजरीवाल का मनोहरलाल खट्टर को जवाब, जल्द हरियाणा को भी मिलेगा इसका लाभ

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने ‘ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो’ वाले बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम खट्टर के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खट्टर साहब, हम दिल्ली में फ़्री और विश्व स्तरीय शिक्षा देते हैं, फ़्री और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं, फ़्री और 24 घंटे बिजली देते हैं, पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं और जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भी इसका फ़ायदा मिलेगा।

CM खट्टर ने क्या दिया था बयान?

दरअसल, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान कहा था कि बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो। मुफ्त की आदत लगाने की बजाय हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास किया जाए। सीएम खट्टर के इसी बयान पर आम आदमी पार्टी उन्हें घेरने में लगी है।

केजरीवाल ने एक्स पर खट्टर की इस बात का जवाब दिया और कहा कि जल्द ही आप पार्टी हरियाणा के लोगों को फायदा पहुंचाना शुरू कर देगी।

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिखा, "मिस्टर खट्टर हम दिल्ली में मुफ्त और विश्व स्तरीय शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और 24 घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति करते हैं। हमने पंजाब में भी ये सेवाएं शुरू की हैं, और जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही इन सुविधाओं का हरियाणा के लोगों को भी लाभ होगा।''

अनुराग ढांडा ने भी CM खट्टर पर किया पलटवार

वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने भी सीएम खट्टर पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हरियाणा में भी जल्दी ही बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल फ्री और विश्वस्तरीय होंगे। केजरीवाल जी ने एलान कर दिया है, खट्टर साहब अब जितना परेशान होना है होते रहिए।

संदीप पाठक ने भी CM खट्टर पर बोला हमला

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सीएम खट्टर के बयान पर ट्वीट कर पलटवार करते हुए लिखा- आपने सही कहा, अब जनता को पता चल गया है कि अच्छी और मुफ़्त शिक्षा, अच्छी और मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ़्त और 24 घंटे बिजली, युवाओं को रोज़गार, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिलाओं को सम्मान, किसान और जवान का हक़ आपके लिए महत्वपूर्ण नहीं है। आम आदमी पार्टी के लिए ये आधारभूत लक्ष्य है। हमारी विचारधारा है। ऐसा लगता है कि चारों तरफ भ्रष्टाचार, किसानों और जवानों का हक मारना, लड़ाई झगड़े करवाना, बेरोज़गारी में हरियाणा को नंबर 1 बनाना जैसे काम ही आपकी प्राथमिकता हैद्ध यही आपकी पहचान बन गई है। आइये डिस्कस करते हैं, हम समझाएंगे आपको अपना विज़न, बताएंगे कि हम कैसे देश को, हरियाणा को नंबर 1 बनाना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी