न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीवालों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया कदम, बनाया ये प्‍लान!

दिल्ली सरकार अब दिल्लीवालों की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने का काम करेगी। दिल्ली सरकार ने इसको लेकर एक प्लान भी तैयार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 11:48:52

दिल्लीवालों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया कदम, बनाया ये प्‍लान!

दिल्ली सरकार अब दिल्लीवालों की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने का काम करेगी। दिल्ली सरकार ने इसको लेकर एक प्लान भी तैयार किया है। इस प्लान के तहत पूरे शहर में कोरोना से लड़ने वाली प्रतिरोधक जड़ी बूटियों का रोपण किया‌ जाएगा। दरअसल, केजरीवाल सरकार की ओर से हर साल की तरह इस साल भी वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस साल इस अभियान की शुरुआत पांच जून को की जाएगी। इस दौरान लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी के पौधे लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली के अंदर खासतौर से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने को लेकर के सब जगह चर्चा हो रही है। इसके पीछे बड़ी वजह यह भी है कि कोरोना संकट के दौरान वही ब्रह्मास्त्र है, जिसका प्रतिरोधक तंत्र ठीक है। वह इस लड़ाई को लड़ कर जीत रहा है और जिसका प्रतिरोधक तंत्र कमजोर हो रहा है, वो इस लड़ाई को हार रहा है। इसलिए वन विभाग की तरफ से दिल्ली के अंदर पिछले साल प्रतिरोधक तंत्र बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियों के पौधों को लगाने का अभियान शुरू किया था। इस बार भी 5 जून से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रतिरोधक जड़ी बूटियों के पौधे सरकारी नर्सरी में फ्री ‍मिलेंगे।

इन पौधों को लगाया जाएगा

प्रतिरोधक तंत्र बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियों के पौधों में कढ़ी पत्ता, आंवला, बेहरा, जामुन, अमरूद, अर्जुन सहजन, बेल पत्ता, नीबू, तुलसी, एलोवेरा, गिलोय के पौधे लगाए गए। दिल्ली के अंदर जो सरकारी नर्सरी हैं, वहां से यह पौधे निःशुल्क दिए जाते हैं। 5 जून से कोरोना से लड़ने वाली इन प्रतिरोधक जड़ी बूटियों का रोपण शुरू करेंगे। दिल्ली सरकार ने इस साल 18 लाख के निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा 33 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है।

मंत्री राय‌ ने दिल्ली निवासियों से अपील की है कि सभी लोग पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि हम अपनी प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक