न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, मिलेगा बोनस, आवंटित किए 56 करोड़

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, कि दिल्ली सराकर ने पिछले 8 सालों में जितने शानदार काम किए हैं, इनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 1:38:23

केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, मिलेगा बोनस, आवंटित किए 56 करोड़

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले राजधानी के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 80,000 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

कर्मचारियों को मिलेगा 7-7 हजार रुपए का बोनस

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, कि दिल्ली सराकर ने पिछले 8 सालों में जितने शानदार काम किए हैं, इनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हम दिल्ली को सपनों का शहर बनाने में कामयाब हुए हैं। यह महीना त्योहारों का महीना है और त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस देंगे।

ज्ञातव्य है कि कुछ दिनों पहले ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों को भी दिवाली का बड़ा गिफ्ट दिया था। उन्होंने कहा था, आज दिल्ली नगर निगम में 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया है। हमने जो वादा किया था वो पूरा किया। दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे।

दरअसल, दिल्ली नगर निगम के 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद इन कर्मचारियों को भी साल 2024 से पक्का माना जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई।

पिछले महीने मोदी सरकार ने बोनस को दी थी मंजूरी

बीते माह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप सी और गैर-राजपत्रित ग्रुप बी रैंक के अधिकारियों के लिए बोनस को भी मंजूरी दी थी। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस की गणना के लिए 2022-23 के लिए 7,000 रुपए की सीमा तय की।

12 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली

दिवाली हिंदू त्योहार है। यह आध्यात्मिक "अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञान पर ज्ञान की जीत" का प्रतीक है। दिवाली हर साल कार्तिक महीने के 15वें दिन अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी।

स्कूलों में अवकाश 10 तक बढ़ाया

वहीं, दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के कारण प्राथमिक स्कूलों में छुट्टियां 10 नवम्बर तक बढ़ा दी हैं। शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर लिखा कि छठी से बारहवीं की कक्षाएं भी ऑन लाइन लगाने के स्कूल प्रबंधनों को विकल्प दिया गया है। दिल्ली सरकार ने पहले 5 नवम्बर तक प्राथमिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। हालांकि ग्रेप-4 की पाबंदियों में स्कूल बंद रखकर कक्षाएं ऑन लाइन ही चलाने का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे