न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में जनता को दी गारंटी, भाजपा और कांग्रेस को भूल जाओगे

मध्यप्रदेश आज राजनीति के दो धुरंधरों का गवाह बना। एक तरफ जहाँ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को कांग्रेस पर भरोसा न करने का कहा, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने मध्यप्रदेश की जनता से कहा कि आप एक बार मुझे मौका दीजिए, उसके बाद आप कांग्रेस और भाजपा दोनों को भूल जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 5:25:34

केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में जनता को दी गारंटी, भाजपा और कांग्रेस को भूल जाओगे

सतना। मध्यप्रदेश आज राजनीति के दो धुरंधरों का गवाह बना। एक तरफ जहाँ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को कांग्रेस पर भरोसा न करने का कहा, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने मध्यप्रदेश की जनता से कहा कि आप एक बार मुझे मौका दीजिए, उसके बाद आप कांग्रेस और भाजपा दोनों को भूल जाएंगे। हालांकि उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस का सीधा नाम नहीं लिया। मध्य प्रदेश के सतना में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने बिना कांग्रेस का नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों के घोटालों और पुराने मंत्रियों द्वारा इकट्ठे पैसे सब निकलवाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक मामा हैं, उन्होंने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया है। लेकिन अब उस मामा पर नहीं, अपने इस चाचा पर भरोसा करना। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली-पंजाब की जनता कहती है कि AAP को 50 साल तक कोई नहीं हरा सकता। एक मौका यहां भी दो, कांग्रेस और भाजपा दोनों को भूल जाओगे। आम आदमी पार्टी ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है। अगर बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हो, अच्छी शिक्षा देना चाहते हो तो एक ही पार्टी यह कर सकती है। 75 साल में किसी भी पार्टी ने चुनाव के पहले यह नहीं कहा होगा कि बच्चों के लिए स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे इसलिए हमें वोट देना।

केजरीवाल ने जनता को दी गारंटी सतना में केजरीवाल बोले कि आज मैं गारंटी देने आया हूं। जब से हमने गारंटी देनी शुरू की, भाजपा वाले भी गारंटी-गारंटी करने लगे हैं। उन्होंने गारंटी दी थी कि पंद्रह लाख अकाउंट में डालेंगे, लेकिन गारंटी पूरी नहीं की, उनकी गारंटी झूठी है। चुनाव आने पर एक दूसरे को गालियां देते हैं। हमें गाली देनी नहीं आती। हम आम आदमी की समस्या समझते हैं। मैं आज आपको गारंटी दे रहा हूं।

बिजली: यहां लंबे-लंबे पावर कट लगते हैं, बिजली महंगी है, दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है और बिजली का बिल 300 यूनिट तक जीरो आता है। मध्य प्रदेश में 24 घंटे बिजली सिर्फआम आदमी पार्टी दे सकती है। 76 साल में आपने दोनों पार्टियों को देख लिया। गलत तरीकेसे आए नवंबर तक के पुराने बिल माफ कर देंगे। दिसंबर में चुनाव होगा, 30 नवंबर तक के सभी बिल माफकर देंगे और अगले एक साल में 24 घंटे बिजली आएगी।

शिक्षा:
मध्य प्रदेश में मामा ने सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया है। हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल बना दिए कि चार लाख बच्चों ने प्राइवेट से नाम कटाकर सरकारी में दाखिला लिया। प्राइवेट स्कूल वालों ने भी लूट मचा रखी है, इसे बंद करेंगे, कच्चे टीचर्स को पक्का किया जाएगा।

स्वास्थ्य: आज यहां सरकारी अस्पतालों का बेड़ा गर्क है। दिल्ली में दवाईयां टेस्ट सब फ्री हैं, 20 लाख का भी फ्री इलाज होता है। छोटी बीमारियों के लिए मोहल्लों में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश के हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक और हर जिले में सरकारी अस्पताल ठीक करेंगे, पूरे इलाज मुफ्त होंगे।

रोजगार: हमने दो लाख सरकारी नौकरियां दीं और 12 लाख प्राइवेट नौकरियां पैदा की। पंजाब में डेढ़ साल में ही 31 हजार सरकारी नौकरियां दी और तीन लाख प्राइवेट नौकरियां देने की तैयारी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलता, तीन-तीन हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे।

भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे: केजरीवाल ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए सिफारिश और रिश्वत बंद करेंगे। भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। पुरानी सरकारों ने जितने घोटाले किए हैं, पुराने मंत्रियों ने इतने पैसे इकट्ठे किए हैं, वो सब पैसा निकलवाएंगे। लोगों के घरों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाएंगे।

बुजुर्गों से तीर्थ यात्रा का वादा: सतना में AAP नेता ने कहा किदिल्ली में 73 हजार बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करा चुका हूं, यहां भी सबको फ्री तीर्थ यात्रा कराएंगे।

दिल्ली और पंजाब के सैनिकों या पुलिसकर्मियों की शहादत पर परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि देते हैं। यहां भी इसे लागू करेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। पंजाब के 25 हजार कर्मियों और 12 हजार कच्चे टीचर्स को पक्का करेंगे।

किसानों और आदिवासियों के लिए अगली बार गारंटी की घोषणा करेंगे। उन्होंने दावा किया किकोई राजनीतिक पार्टी ये बातें नहीं करती। कांग्रेस वाले भाजपा वालों को गाली देते हैं और वे इन्हें। हम राष्ट्र निर्माण के लिए आए हैं, देश लूटने के लिए नहीं। अन्ना आंदोलन से इसीलिए निकले हैं। हम देश बनाने आए हैं, पैसा कमाने नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?