न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनावों को देखते हुए स्टेट बोर्डों ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल, फरवरी में होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएँ

देश में बोर्ड परीक्षाए फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की जाती है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में ये अप्रैल-मई तक होती है। लेकिन इस बार स्टेट बोर्ड भी फरवरी में ही परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में हैं। ऐसे में कई राज्यों ने अभी से परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 11:57:55

लोकसभा चुनावों को देखते हुए स्टेट बोर्डों ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल, फरवरी में होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएँ

जयपुर/नई दिल्ली। आगामी वर्ष मई माह में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बोर्ड और विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली परीक्षाओं पर इसका बड़ा व्यापक असर होगा। लोकसभा चुनावों को देखते हुए विद्यार्थियों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार हमारी परीक्षाएँ चुनाव से पहले होंगी या चुनाव बाद। विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न हो रहे संदेह को अब बोर्ड ने पूरी तरह से दूर कर दिया है। दरअसल, देश में बोर्ड परीक्षाए फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की जाती है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में ये अप्रैल-मई तक होती है। लेकिन इस बार स्टेट बोर्ड भी फरवरी में ही परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में हैं। ऐसे में कई राज्यों ने अभी से परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

कब होगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024

राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य कई राज्यों ने भी अपने-अपने यहाँ पर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी। ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड परीक्षा कब होगी?

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की 06 फरवरी से 05 मार्च 2024 के बीच होगी। वेबसाइट- mpbse.nic.in

फरवरी में ही खत्म हो जाएगी बिहार बोर्ड परीक्षा

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 के बीच होगी। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच होगी। विद्यार्धी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।

झारखंड बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 06 फरवरी से 26 फरवरी 2024 के बीच होगी। झारखंड बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 को जारी किए जाएंगे।

UP में 25 जनवरी से शुरु होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी नहीं की है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 09 फरवरी 2024 के बीच होगी। उसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 शुरू होगी वेबसाइट- upmsp.edu.in

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स