न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई से आया ढाई फीट का दूल्हा, तीन फीट की दुल्हन को बना ले गया जीवनसाथी; कौशांबी में सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में ढाई फीट के दूल्हे और तीन फीट की दुल्हन की अनोखी शादी चर्चा में रही। इस आयोजन में 321 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनसाथी चुना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 8:16:35

 मुंबई से आया ढाई फीट का दूल्हा, तीन फीट की दुल्हन को बना ले गया जीवनसाथी; कौशांबी में सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एक अनोखे जोड़े की शादी चर्चा का विषय बन गई। इस खास जोड़े में जहां दूल्हे की लंबाई महज ढाई फीट थी, वहीं दुल्हन की लंबाई तीन फीट थी। दोनों ने पूरे विधि-विधान से सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुल 321 जोड़ों ने विवाह किया, लेकिन यह छोटा कद वाला जोड़ा समारोह का मुख्य आकर्षण बना रहा। इनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

यह भव्य आयोजन कौशांबी जिले की चायल तहसील स्थित भरवारी भवंस मेहता महाविद्यालय के परिसर में गुरुवार को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यहां कुल 321 जोड़ों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसके बाद सभी का विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बीजेपी के पूर्व विधायक, पंचायत अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोग गवाह बने और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।

जब आकर्षण बना अनोखा जोड़ा

इस सामूहिक विवाह समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा एक खास जोड़ा, जिसकी लंबाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। तीन फीट की दुल्हन हीरामणि पटेल, कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र से आती हैं, जबकि ढाई फीट के दूल्हे जितेंद्र पटेल मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और मुंबई में रहकर फल का व्यापार करते हैं। शादी के लिए जितेंद्र पटेल फ्लाइट से मुंबई से कौशांबी पहुंचे।

मुंबई से उड़ान भरकर पहुंचा दूल्हा

दूल्हे के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि दोनों भाई मुंबई में मिलकर फल का कारोबार करते हैं। परिवार भरवारी में पहले से ही रिश्ता तय कर रहा था, और जैसे ही सामूहिक विवाह समारोह की तारीख 22 मई तय हुई, तो उन्होंने जल्दबाज़ी में फ्लाइट से भाई को मुंबई से बुलवाया और समारोह में शादी करवाई। जितेंद्र और हीरामणि की शादी न सिर्फ भावनात्मक रूप से खास रही, बल्कि सामाजिक रूप से भी प्रेरणा देने वाली बन गई।

जिला प्रशासन ने दी योजना की जानकारी

जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में कुल 321 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिन्हें सरकार की योजना के तहत लाभ प्रदान किया गया है। सभी नवविवाहित जोड़ों के परिजन भी इस पावन अवसर पर मौजूद थे और पूरे आयोजन ने एक सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम