Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे के खिलाफ मिली मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई कश्मीर से लाई गई 14 करोड़ की ड्रग्स

नशे के खिलाफ मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें कश्मीर से लाई गई 14 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई हैं। ये आरोपी कार के दरवाजे के अंदर ड्रग्स को छुपा कर कश्मीर से मुंबई लाये थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 4:54:22

नशे के खिलाफ मिली मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई कश्मीर से लाई गई 14 करोड़ की ड्रग्स

नशे को लेकर मुंबई पुलिस बेहद सख्त रवैया अपना रही हैं और लगातार कारवाई करते हुए तस्करों के मंसूबो पर पानी फेर रही हैं। इस बीच नशे के खिलाफ मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें कश्मीर से लाई गई 14 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई हैं। ये आरोपी कार के दरवाजे के अंदर ड्रग्स को छुपा कर कश्मीर से मुंबई लाये थे। इस सिलसिले में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि मुंबई में अपने ग्राहकों को मादक पदार्थ वितरित करते और बेचते थे। दत्ता नलवडे ने कहा कि पुलिस जांच और आगे की पूछताछ से बचने के लिए आरोपी महिलाओं और बच्चों को अपने साथ ले जाते थे और पारिवारिक दौरे पर जाने का नाटक करते थे। कश्मीर जाते समय वे अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे। वे नशीले पदार्थों को कार के दरवाजों के गड्ढों और वाहन के बूट के पिछले पैनल में छिपाकर वापस लौटते थे। मुंबई पुलिस ने कश्मीर से एक कार में लाई गयी 14.44 करोड़ रुपये मूल्य की "हाई एंड" वाली चरस को जब्त कर लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि अपराध शाखा की यूनिट 6 और 7 को मिली खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने पश्चिमी उपनगर के दहिसर राजमार्ग पर जाल बिछाकर एक कार को रोका और चार आरोपियों को धर दबोचा है। डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि इनमें 2 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। ये चारों अंधेरी और पवाई इलाके के रहने वाले थे। इस केस के मुख्य आरोपी उदांशिव को ANC ने करीब 10 साल पहले भी 39 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा था। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology