न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक लोकायुक्त के 63 से ज्यादा स्थानों पर छापे, 3 किलो सोना, 28 किलो चांदी सहित करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा

छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए के कीमती सामान और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। 200 से अधिक लोकायुक्त अधिकारियों ने सुबह-सुबह बेंगलुरु में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 2:20:15

कर्नाटक लोकायुक्त के 63 से ज्यादा स्थानों पर छापे, 3 किलो सोना, 28 किलो चांदी सहित करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को राज्य भर में 63 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस रेड में 13 सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए के कीमती सामान और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। 200 से अधिक लोकायुक्त अधिकारियों ने सुबह-सुबह बेंगलुरु में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

बल्लारी, कोप्पल, चिक्काबल्लापुरा, मैसूरु, कोलार जिला और धारवाड़ शहर में दो-दो स्थानों पर अलग से छापेमारी की जा रही है। बेसकॉम के कार्यकारी अभियंता के अलावा, कलबुर्गी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ), एक मिल्क को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सीईओ, रिजर्व वन अधिकारी, भूविज्ञानी, सेवानिवृत्त वाइस चांसलर, व्याख्याता, स्टोरकीपर, बागवानी विभाग के उप निदेशक और नगर पालिका आयुक्त सहित कई अन्य अधिकारियों के आवासों पर भी छापेमारी की जा रही है।

3 किलो सोना और 28 किलो चांदी सहित करोड़ जब्त

सूत्रों से पता चला है कि बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बेसकॉम) से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के यहां छापेमारी में उनकी पत्नी के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने तीन किलोग्राम सोना, 28 किलोग्राम चांदी, 25 लाख रुपये मूल्य के हीरे, 6 लाख रुपए नकद और 1.5 करोड़ रुपए मूल्य के एंटीक कलेक्शन बरामद किए।

लोकायुक्त के पास गई थी रिश्वत की शिकायत

कार्यकारी अभियंता ने कथित तौर पर अपार्टमेंट और वाणिज्यिक भवनों को कनेक्शन देने के लिए रिश्वत ली। कर्नाटक लोकायुक्त के पास इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। अधिकारी वर्तमान में एक लक्जरी अपार्टमेंट में रहता है और विभिन्न स्थानों पर स्थित उसकी सात संपत्तियों पर छापेमारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?