न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक कांग्रेस नेता ने की भाजपा सांसद की तारीफ, आम जनता से की अपील इन्हें दोबारा सांसद बनाएं

कर्नाटक कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी का का एक क्षण फिर उपस्थित हुआ जब उसके अनुभवी नेता शमनूर शिवशंकरप्पा ने शिवमोगा लोकसभा क्षेत्र के निवासियों से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के सांसद बीवाई राघवेंद्र को फिर से चुनने का आग्रह किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 5:03:54

कर्नाटक कांग्रेस नेता ने की भाजपा सांसद की तारीफ, आम जनता से की अपील इन्हें दोबारा सांसद बनाएं

शिवमोगा (कर्नाटक)। कर्नाटक कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी का का एक क्षण फिर उपस्थित हुआ जब उसके अनुभवी नेता शमनूर शिवशंकरप्पा ने शिवमोगा लोकसभा क्षेत्र के निवासियों से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के सांसद बीवाई राघवेंद्र को फिर से चुनने का आग्रह किया। पुरस्कार समारोह में भाग लेने के दौरान शिवशंकरप्पा ने कहा कि मैंने देखा कि शिमोगा जिले में विकास के कार्य हो रहे हैं। आपने एक अच्छा सांसद चुना है। जनता को उन्हें आगे भी मौका देना चाहिए। शिमोगा जिले को और अधिक विकसित करने की जरूरत है। आप बीवाई राघवेंद्र जैसे लोकसभा सदस्यों को पाकर धन्य हैं। जिले में होने वाले सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं और प्रगति हुई है। लोगों के लिए विकास कार्य पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

भाजपा नेता की दिल खोलकर की प्रशंसा

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन लोकसभा सदस्यों ने लोगों की इच्छा के अनुरूप काम किया है, उन्हें आगामी चुनावों में भी जीतना चाहिए। वीरशैव लिंगायतों के कई उप-संप्रदाय हैं। उन सभी को हटा दिया जाना चाहिए और सभी को यह महसूस करना चाहिए कि वे एक ही हैं और तभी वहां एकता होगी।

दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए शेट्टार

कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के लिए आश्चर्यजनक घटनाओं की श्रृंखला में यह दूसरा उदाहरण है। इसी सप्ताह गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार जो पिछले साल 2023 के विधान चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे अब भाजपा में लौट आए।

इन वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शामिल हुए थे शेट्टार

जगदीश शेट्टार राष्ट्रीय राजधानी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर की उपस्थिति में फिर से भाजपा में शामिल हुए। शेट्टार ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी मेरा घर है। मैं अपने घर वापस आ गया।" शेट्टार ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ-साथ राज्य के नेताओं बीवाई विजयेंद्र और बीएस येदियुरप्पा के साथ बैठक की और उनके मार्गदर्शन के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में लौटने पर शेट्टार का हमने स्वागत किया

वहीं येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह (जगदीश शेट्टार) भाजपा में वापस आने के बारे में सोच रहे थे और आज हमने उनका पार्टी में वापस स्वागत किया। आज उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की और कई चीजों पर चर्चा की और बिना किसी शर्त के वह हमारी पार्टी में शामिल हो गए। हम अपनी पार्टी में जगदीश शेट्टार का स्वागत करते हैं।

एक पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या पूर्व भाजपा नेता लक्ष्मण सावदी जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी फिर से पार्टी में शामिल होंगे? इस सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि मैं उनसे संपर्क नहीं कर सका। आज मैं उनसे संपर्क करूंगा।

पिछले साल शेट्टार भाजपा से कांग्रेस में आए थे

पिछले कुछ दिनों से शेट्टार की भाजपा में वापसी को लेकर अफवाहें चल रही थीं जिस पर कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व संकट ने पार्टी को शेट्टार से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अप्रैल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले शेट्टार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा