न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : इस्तीफे की अटकलों के बीच नड्‌डा से मिले CM येदियुरप्पा, गृह मंत्री शाह से भी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग के एक दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 12:31:49

कर्नाटक : इस्तीफे की अटकलों के बीच नड्‌डा से मिले CM येदियुरप्पा, गृह मंत्री शाह से भी करेंगे मुलाकात

कर्नाटक को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग के एक दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की। इसके बाद वे गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे। दरअसल, इस्तीफे की खबरों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दिल्ली में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से येदियुरप्पा अब मुख्यमंत्री नहीं बने रहना चाहते। हालांकि, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफे की अटकलों को ट्विस्ट दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से कर्नाटक के विकास के मुद्दों पर बात हुई। अगले महीने के पहले हफ्ते में मैं फिर दिल्ली आऊंगा। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, येदियुरप्पा ने पीएम मोदी से कहा है कि वे उनके हर निर्देश का पालन करेंगे। अगर पीएम मोदी कहेंगे तो वे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

नड्‌डा से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, 'हमने देश और राज्य में पार्टी का विकास कैसे करें और कर्नाटक में पार्टी के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा।'

बताया जा रहा है कि अगर येदियुरप्पा की सभी शर्तें मानी गईं तो वे इस्तीफा दे सकते हैं। येदियुरप्पा ने पार्टी हाईकमान से भी कहा है कि वे भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा ने पार्टी के सामने मांग रखी है कि उनके बेटों को केंद्रीय स्तर पर सम्मानजनक पद मिले। वहीं, भाजपा ने भी कर्नाटक में अगले मुख्यमंत्री की तलाश तेज कर दी है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में कर्नाटक की सांसद शोभा करांदलाजे को भी जगह दी गई है। बताया जा रहा है कि यह कर्नाटक में बदलाव की योजना के तहत हुआ है। दरअसल, शोभा को येदियुरप्पा का सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगियों में से एक माना जाता है। उधर, नए मुख्यमंत्री की चर्चा के बीच भाजपा खेमे में भी उत्साह है। भाजपा बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सीएम के प्रमुख दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती