कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे। दिल्ली के अपने इस दौरे के दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे।
बसवराज बोम्मई ने दो दिन पहले बुधवार को कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा के अलावा बीजेपी के कई केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। खुद बीएस येदियुरप्पा ने ही बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था।
बसवराज बोम्मई इस मुलाकात में सरकारी कामकाज के अलावा कर्नाटक में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा करेंगे।