न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, 242 बच्चे हुए संक्रमित

कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। पिछले पांच दिनों में प्रदेश में 242 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 2:42:38

कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर  ने दी दस्तक, 242 बच्चे हुए संक्रमित

कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। पिछले पांच दिनों में प्रदेश में 242 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है। ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने कहा है कि बीते पांच दिनों में 19 साल से कम उम्र के 242 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्सपर्ट्स चेतावनी दे चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि इनमें 106 बच्चों की उम्र 9 साल से कम है। जबकि, 136 बच्चे 9 और 19 साल के बीच के हैं। बीते मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 1 हजार 338 नए मामले मिले। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों में मामले तीन गुना हो जाएंगे और यह बड़ा खतरा है। कर्नाटक सरकार ने पहले ही सभी जिलों में नाइट और वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा केरल-कर्नाटक, महाराष्ट्र कर्नाटक सीमाओं में प्रवेश पर पाबंदियां लगा दी हैं। इस दौरान केवल RT-PCR सर्टिफिकेट वाले यात्रियों को ही राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी। यह सर्टिफिकेट 72 घंटों से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

कर्नाटक में बीते महीने हर रोज 1500 मामले सामने आए। ऐसे में खबर है कि सरकार 16 अगस्त से आंशिक लॉकडाउन लगा सकती है। राज्य में अब तक कोरोना के 29.21 लाख मरीज मिल चुके हैं। 28.61 लाख मरीज ठीक भी हुए है। 36,848 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 22,676एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त

‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता

तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’

ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’

राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख

दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’

‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव

कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...

Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक

UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य

इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’

किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम

वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा