न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंडी में कंगना का रोड़ शो, कहा - मैं आपकी बहन-बेटी; सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर किया पलटवार

बेहतरीन अभिनय के लिए तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपनी झोली में डाल चुकी कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 से अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 4:21:45

मंडी में कंगना का रोड़ शो, कहा - मैं आपकी बहन-बेटी; सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर किया पलटवार

मंडी । बेहतरीन अभिनय के लिए तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपनी झोली में डाल चुकी कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 से अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया है। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा की उम्मीदवार हैं। अपने निर्वाचन क्षेत्र में कंगना रनौत ने आज रोड़ शो किया।

अपनी चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा उन पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है।

कंगना रनौत ने एक रैली में कहा, "मुझे सौभाग्य मिला, मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा ही नहीं है। अपने घर, अपने लोग, अपने देश वापस आकर कौन खुश नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस को ये खुशी नहीं भाई। उन्होंने अपनी कुराजनीति शुरू कर दी। उनके नेता राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदुओं में जो शक्ति होती है उसे मुझे नष्ट करना है, वह इस तरह की बातें करते हैं।''

सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता कहती हैं कि मंडी में जो लड़कियां हैं उनके भाव क्या चल रहे हैं। इस तरह की नीच और अभद्र बातें सुनकर किसका दिल नहीं घबराएगा। वो मंडी जहां ऋषि पराशर ने इतनी तपस्या की, वो मंडी जहां शिवरात्रि का सबसे बड़ा मेला लगता है। मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है। लेकिन इनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप देख सकते है कि मंडी में कितनी भीड़ उमड़ी है, कितने लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में यहां का प्रतिनिधित्व करेगी।

कंगना रनौत ने आगे कहा कि विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और भाजपा की लीडरशिप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से अभिनेत्री कंगना को भाजपा द्वारा लोकसभा टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’