न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कच्छा गिरोह के सात लोग तसल्ली से खंगालते रहे घर, बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर हुए फरार

हरियाणा के नारनौल शहर में कच्छा गिरोह का आतंक देखने को मिला जिसमें देर रात सात लोगों ने एक घर पर धावा बोला और तसल्ली से घर को खंगालते रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 4:47:13

हरियाणा : कच्छा गिरोह के सात लोग तसल्ली से खंगालते रहे घर, बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर हुए फरार

हरियाणा के नारनौल शहर में कच्छा गिरोह का आतंक देखने को मिला जिसमें देर रात सात लोगों ने एक घर पर धावा बोला और तसल्ली से घर को खंगालते रहे। सभी चोर कच्छे पहनकर व मुंह पर सफेद कपड़ा बांध घर में दाखिल हुए और कीमती गहने, कुछ नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। बुजुर्ग महिला के जागने से चोरों को भागना पड़ा। भवेश के घर के पास ही नगर परिषद की चेयरपर्सन का घर है। उनके घर के बाहर लगे कैमरे में साफ दिख रहा है कि चोर रात 1 बजकर 15 मिनट पर घर में दाखिल होते हैं और फिर साढ़े 3 बजे वारदात को अंजाम देकर तिजोरी को बाहर लाते हैं। करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक चोर घर के भीतर ही सामान चोरी करते रहे।

चोरी की यह वारदात नारनौल के कैलाश नगर स्थित भवेश कुमार मित्तल के घर में हुई है। भवेश मित्तल ने बताया कि चोर मंगलवार की रात घर में दाखिल हुए थे और सामान पर हाथ साफ कर गए। इस दौरान चोरों की नजर घर की तिजोरी पर पड़ गई। चोर जब उसे उठाकर मकान के बाहर ले जाने लगे, तो आवाज होने पर घर की एक बुजुर्ग महिला जाग उठी। शोर मचाने पर गिरोह के सदस्य तिजोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। तिजोरी में घर का सारा कीमती सामान रखा हुआ था। गिरोह के सभी सदस्य घर में दाखिल होने से पहले पड़ोस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर ही इस गिरोह के सदस्यों को तलाशने में लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?