न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान से जुड़े हैं काबुल हमले के तार! नरसंहार का जिम्मेदार पड़ोसी मुल्क में रहने वाला ISIS आतंकी फारूकी?

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Hamid Karzai International Airport) के ठीक सामने गुरुवार शाम हुए दो फिदायीन हमलों में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 11:41:21

पाकिस्तान से जुड़े हैं काबुल हमले के तार! नरसंहार का जिम्मेदार पड़ोसी मुल्क में रहने वाला ISIS आतंकी फारूकी?

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Hamid Karzai International Airport) के ठीक सामने गुरुवार शाम हुए दो फिदायीन हमलों में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है। अफगानी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि काबुल एयरपोर्ट के पास हुई आतंकवादी हमलों की साजिश पाकिस्तान में रची गई है और इस भयंकर हमले के पीछे पाकिस्तान में रहने वाले आईएसआईएस के खूंखार आतंकी असलम फारूकी का हाथ हो सकता है। बता दे, गुरुवार को इस हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 200 से ज्यादा जख्मी हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के जनरल कैनेथ मैकेंजी ने कहा है कि मरने वालों में 13 मरीन कमांडो भी शामिल हैं, जबकि 15 घायल हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट CNN-न्यूज 18 ने अफगानी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शांति प्रक्रिया के तहत कई 'खतरनाक और खूंखार आतंकी' रिहा किए गए थे। यही आतंकी काबुल हमले के लिए जिम्‍मेदार हो सकते हैं। इसमें पाकिस्‍तान में आईएसआईएस का चेहरा अमीर मावलावी असलम फारूकी भी शामिल है और इस हमले के बीच इसी का हाथ हो सकता है।

कौन है आतंकी असलम फारूकी ?

आतंकी असलम फारूकी काबुल के गुरुद्वारा में हुए हमलों में शामिल था, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी। अफगान नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टोरेट यानी एनडीएस ने 4 अप्रैल 2020 को मावलवी फारूक को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसने हमले में होने और विस्फोटों को अंजाम देने में पाकिस्तान का हाथ होने की बात भी स्वीकारी थी। असलम फारूकी पहले लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ा था और फिर बाद में तहरीक-ए-तालिबान के साथ आ गया। उसने अप्रैल 2019 में आईएसआईएस-के यानी आईएसकेपी प्रमुख के रूप में मावलवी जिया-उल-हक उर्फ अबू उमर खोरासानी की जगह ली। उसके साथ लश्कर-ए-तैयबा के हिस्से के रूप में चार पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था। फारूकी के साथ खैबर पख्तूनख्वा का मसूदुल्लाह, खैबर पख्तूनख्वा का खान मोहम्मद, कराची का सलमान और इस्लामाबाद का अली मोहम्मद गिरफ्तार हुआ था।

खबर है कि जेल से रिहा होने के बाद असलम फारूक और उसके पुराने साथियों ने मिलकर ही काबुल हमले को अंजाम दिया है। बता दें कि काबुल हमले की जिम्मेवारी भी ISIS के खुरासान ग्रुप ने ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती