न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 तारीख तक ED की हिरासत में रहेंगी के.कविता, केजरीवाल से करवाएंगे आमना-सामना

दिल्ली की एक अदालत ने बीआरएस एमएलसी के. कविता की रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। अब वह 26 मार्च तक ईडी की रिमांड पर हिरासत में रहेंगी। इसके साथ ही, कोर्ट में ED ने रिमांड के लिए दलील दी कि के.कविता का साक्ष्यों और केस के अन्य आरोपियों से आमान-सामना करवाना जरूरी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 5:49:18

26 तारीख तक ED की हिरासत में रहेंगी के.कविता, केजरीवाल से करवाएंगे आमना-सामना

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बीआरएस एमएलसी के. कविता की रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। अब वह 26 मार्च तक ईडी की रिमांड पर हिरासत में रहेंगी। इसके साथ ही, कोर्ट में ED ने रिमांड के लिए दलील दी कि के.कविता का साक्ष्यों और केस के अन्य आरोपियों से आमान-सामना करवाना जरूरी है।

के. कविता को शनिवार की सुबह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने रिमांड अवधि बढ़ाने का आदेश दिया। तेलंगाना एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था और एक दिन बाद ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था।

वहीं कल अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करते हुए ED ने दलील दी थी कि अरविंद केजरीवाल इन शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं और के.कविता, मनीष सिसोदिया और केजरीवाल के संपर्क में थीं। कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च दोपहर 2 बजे तक ED की रिमांड पर भेजा है। अब खबर है कि अरविंद केजरीवाल, के कविता और मनीष सिसोदिया को एक साथ बैठाकर पूछताछ हो सकती है।

ED ने ये दलील भी दी कि के.कविता के जरिये ही साउथ लॉबी (दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों) ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देकर नई शराब नीति में एंट्री की...100 करोड़ रुपये की इस रिश्वत में से आम आदमी पार्टी ने 45 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किये।

ऐसे में ED सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और के कविता का आमान-सामना करना बेहद जरूरी है, ताकि नई शराब नीति की साजिश और मुख्य तौर पर मनीट्रैल का खुलासा और रिकवरी हो सके।

बीआरएस नेता को शनिवार को जब अदालत में पेश किया जा रहा था तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है, वह इसे अदालत में लड़ने के लिए जा रही हैं। कविता ने मीडिया से कहा, “यह एक अवैध गिरफ्तारी है। हम इसे अदालत में लड़ने जा रहे हैं। यह एक राजनीतिक मामला है, एक मनगढ़ंत मामला है, एक झूठा मामला है। हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है, वे वही बातें बार-बार पूछ रहे हैं।”

अदालत के फैसले के बाद उन्होंने कहा, “चुनाव के समय इतनी गिरफ्तारियां क्यों? राजनीतिक गिरफ्तारी पर चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए।” बीआरएस नेता को शनिवार को दिल्ली आबकारी शुल्क नीति मामले में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। उनकी ईडी हिरासत आज समाप्त हो रही है। ईडी ने के.कविता की रिमांड को और पांच दिनों के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बीआरएस नेता की पांच दिन की और रिमांड की मांग करते हुए अदालत को बताया कि उनके भतीजे मेखा सरन के आवास पर तलाशी चल रही है।
इससे पहले शुक्रवार को, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में के कविता की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और उनसे इस निर्देश के साथ ट्रायल कोर्ट जाने को कहा कि दायर की गई जमानत याचिका पर तेजी से फैसला किया जाएगा।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने टिप्पणी की कि उसे सभी के लिए एक समान नीति का पालन करना होगा और लोगों को जमानत के लिए सीधे शीर्ष अदालत में जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि वे राजनीतिक लोग हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा