Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योति मल्होत्रा, प्रियंका सेनापति, नवांकुर चौधरी समेत वे 10 लोग जिन पर लगे हैं देशद्रोह के गंभीर आरोप!

जानिए उन 10 लोगों के नाम, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी और देशद्रोह का आरोप लगा है, जिनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और प्रियंका सेनापति भी शामिल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 1:15:13

 ज्योति मल्होत्रा, प्रियंका सेनापति, नवांकुर चौधरी समेत वे 10 लोग जिन पर  लगे हैं देशद्रोह के गंभीर आरोप!

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश की खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इस घटना के बाद से 'ऑपरेशन सिंदूर' के अंतर्गत सुरक्षा एजेंसियों ने 8 मई से अब तक दस लोगों को पकड़ा है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के आरोपों में संलिप्त पाए गए हैं। अभी और लोगों की तलाश की जा रही है जिनके संबंध पाकिस्तान से हो सकते हैं।

पंजाब से गजाला और यमीन मोहम्मद की गिरफ्तारी

सबसे पहले मलेरकोटला (पंजाब) से दो संदिग्ध जासूस—गजाला और यमीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि इन दोनों का संपर्क नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में काम कर रहे अधिकारी दानिश से था। ये दोनों वीजा प्रक्रिया के बहाने उससे मिलने जाया करते थे, और उनके मोबाइल में दानिश द्वारा पैसे ट्रांसफर किए जाने के साक्ष्य भी मिले हैं।

14 मई को हरियाणा से नोमान इलाही की गिरफ्तारी

14 मई को पंजाब पुलिस ने हरियाणा से नोमान इलाही नाम के व्यक्ति को पकड़ा। नोमान पाकिस्तान के एजेंटों से जुड़ा हुआ था और उन्हें संवेदनशील जानकारी देता था। वह कैराना गांव का निवासी है और पानीपत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

कैथल से देविंदर सिंह ढिल्लों का पकड़ा जाना

हरियाणा के कैथल जिले से देविंदर सिंह ढिल्लों को भी गिरफ्तार किया गया। उसने ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को देने की बात स्वीकार की। वह करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों पर गया था, जहां उसकी मुलाकात आईएसआई से हुई थी।
हिसार से यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश के संपर्क में थी, जिसे हाल ही में भारत सरकार ने देश छोड़ने का आदेश दिया। ज्योति 2023 में पहली बार पाकिस्तान गई थी और अब तक तीन बार वहां जा चुकी है। उसने अपने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो भी साझा किए हैं। फिलहाल वह पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है।

नूंह से अरमान की गिरफ्तारी

हरियाणा के नूंह जिले में थाना नगीना के गांव राजाका से अरमान को पकड़ा गया। उस पर आरोप है कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। उसके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ

पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। सितंबर 2024 में ज्योति मल्होत्रा पुरी गई थी और प्रियंका से मिली थी। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या प्रियंका को ज्योति की गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।

नवांकुर चौधरी पर भी जांच की निगाहें

यूट्यूबर नवांकुर चौधरी पर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। हालांकि, उसने इन आरोपों से साफ इनकार किया है, लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

यूपी के रामपुर से बिजनेसमैन शहजाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर के व्यापारी शहजाद को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को दी। वह पहले भी पाकिस्तान जा चुका है और कपड़े व मसालों की तस्करी में भी शामिल बताया गया है।

जालंधर से मोहम्मद मुर्तजा अली की गिरफ्तारी

गुजरात पुलिस ने मोहम्मद मुर्तजा अली को जालंधर से गिरफ्तार किया। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी में उसके पास से चार मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद हुए। वह आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
astrology