न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जो आतंकवादियों को समर्थन देते हैं, वे कभी सच्चे भारतीय…', पहलगाम आतंकी हमले पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का बयान; वायरल

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच जारी है। पहलगाम आतंकी हमले पर उनका पुराना बयान सामने आया है, जिसमें वह कहती हैं कि जो आतंकियों का समर्थन करते हैं, वे सच्चे भारतीय नहीं हो सकते।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 4:41:55

'जो आतंकवादियों को समर्थन देते हैं, वे कभी सच्चे भारतीय…', पहलगाम आतंकी हमले पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का बयान; वायरल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ज्योति कहती हैं कि जो लोग आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, वे सच्चे भारतीय नहीं हो सकते।

वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "यह केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जिम्मेदारी है जो कहीं घूमने जाता है। हमें सतर्क रहना चाहिए। मैं जानती हूं कि कश्मीर में हर जगह पर सुरक्षा बल तैनात होते हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर ऐसी घटना घटती है तो हम सभी कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं, क्योंकि हम पर्याप्त सतर्क नहीं थे।"

"आतंकवादियों का समर्थन करना देशद्रोह के समान" — ज्योति मल्होत्रा

उन्होंने आगे कहा, "हमें जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। यदि कोई आतंकवादियों का समर्थन करता है, तो वह भारतीय नहीं हो सकता। हम खुद ही भ्रष्ट हैं, हम ही गलत हैं। यह बहुत गंभीर और सोचने वाली बात है। किसी भी देश के लिए यह एक खतरनाक स्थिति है। अगर किसी ने भी उन आतंकवादियों को सपोर्ट किया है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें न केवल हम नागरिक, बल्कि सरकार भी दोषी है, क्योंकि कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है, जो इस बड़े हमले का कारण बनी।"

पाक उच्चायोग के कर्मचारी से बनाई थी नजदीकी — ISI कनेक्शन का दावा

बता दें कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारत की जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि उन्होंने पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां के उच्चायोग के एक कर्मचारी से करीबी संबंध बनाए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दिया था।

ज्योति ‘Travel With Jo’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में रहते हुए उनके संबंध ISI एजेंट्स से बने, और उन्होंने भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने का प्रयास किया, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं