न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जस्टिस बेला त्रिवेदी बिना विदाई के सुप्रीम कोर्ट से रिटायर, जजों ने जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट की जज बेला एम. त्रिवेदी ने शुक्रवार को चुपचाप न्यायपालिका से विदाई ले ली, लेकिन यह विदाई औपचारिक नहीं थी। सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही के दौरान चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह ने बार एसोसिएशन की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 2:59:29

जस्टिस बेला त्रिवेदी बिना विदाई के सुप्रीम कोर्ट से रिटायर, जजों ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की जज बेला एम. त्रिवेदी ने शुक्रवार को चुपचाप न्यायपालिका से विदाई ले ली, लेकिन यह विदाई औपचारिक नहीं थी। आमतौर पर सर्वोच्च न्यायालय में किसी भी न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति के दिन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया जाता है। मगर जस्टिस त्रिवेदी के आखिरी कार्यदिवस पर ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, जिससे कई वरिष्ठ न्यायाधीशों ने असहमति जाहिर की।

सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही के दौरान चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह ने बार एसोसिएशन की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। बेंच के समक्ष सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल और उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव उपस्थित थे, जिन्हें लेकर जस्टिस गवई ने कहा, "मैं उनकी मौजूदगी की सराहना करता हूं, लेकिन एसोसिएशन का रुख सही नहीं था। मैं स्पष्ट बोलने वाला व्यक्ति हूं, इसलिए बिना लाग-लपेट कह रहा हूं—यह निर्णय अनुचित था।"

जस्टिस गवई ने अपने उद्बोधन में कहा कि जस्टिस त्रिवेदी ने अपने कार्यकाल में निडरता, ईमानदारी और स्पष्टता के साथ न्याय किया। वे सुप्रीम कोर्ट की गरिमा, एकता और निष्पक्षता की प्रतीक रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “हर न्यायाधीश की अपनी शैली होती है, लेकिन जस्टिस त्रिवेदी का काम हमेशा मिसाल रहा है।”

वहीं, जस्टिस एजी मसीह ने भी इस बात पर दुख व्यक्त किया कि बार एसोसिएशन ने परंपरा का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा, “परंपराएं केवल औपचारिकता नहीं होतीं, वे संस्थानों की आत्मा होती हैं। मुझे खेद है कि यह कहना पड़ रहा है, लेकिन यह स्थिति अनुचित है। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में ऐसी अच्छी परंपराएं कायम रहें।”

जस्टिस मसीह ने जस्टिस त्रिवेदी को एक स्नेहशील और मार्गदर्शक न्यायाधीश बताते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म