न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : अनियंत्रित होकर बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी कार, अभियंता की मौत, महिला घायल

नेशनल हाईवे-5 पर पागलनाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी जिसमें कनिष्ठ अभियंता की मौके पर मौत हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 7:12:36

हिमाचल : अनियंत्रित होकर बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी कार, अभियंता की मौत, महिला घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक गंभीर हादसा देखने को मिला जहां नेशनल हाईवे-5 पर पागलनाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी जिसमें एनएच प्राधिकरण भावानगर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। एसपी किन्नौर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से एसडीएम निचार मनमोहन सिंह ने मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये और घायल को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता (30) पुत्री पदम सिंह निवासी रामनी तहसील निचार और अन्य महिला मीना कुमारी (37) पत्नी धर्मेंद्र गांव चंगाव तहसील निचार भावानगर एनएच प्राधिकरण कार्यालय से टापरी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रामनी झूला और पागलनाला के बीच सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास जा गिरी। घायल महिला को छोल्टू अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रिकांगपिओ रेफर किया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना टापरी की टीम, डीएसपी भावानगर राजू, थाना प्रभारी किरण कुमारी, एएसआई खमेश शर्मा, एएसआई प्रीतम सिंह, चौकी प्रभारी कड़छम सोहन सिंह के साथ 14 पुलिस की टीम और जेएसडब्लू कंपनी से आपदा प्रबंधन टीम ने सर्च अभियान कर शव को बमराद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद