न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गैस-दूध-पेट्रोल ही नहीं इस महीने इन चीजों के लिए भी चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे...

आज से शुरू हुआ जुलाई महीना आपकी जेब के लिए भारी पड़ने वाला है। आज से कई ऐसे नए नियम और बदलाव लागू हुए हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 5:54:02

गैस-दूध-पेट्रोल ही नहीं इस महीने इन चीजों के लिए भी चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे...

आज से शुरू हुआ जुलाई महीना आपकी जेब के लिए भारी पड़ने वाला है। आज से कई ऐसे नए नियम और बदलाव लागू हुए हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ रहा है। आम आदमी करीब डेढ़ साल से वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। जहां कोरोना वायरस के कारण मानसिक बीमारियां पैदा हो रही है वहीं, हर वस्तु के बढ़ते दाम कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं।

LPG सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

आज (01 जुलाई 2021) से घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में वृद्धि की है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर 25.50 रुपए महंगा हो गया है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 84 रुपए का इजाफा किया गया है। 25.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव 834.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 861 रुपये, मुबई 834.5 और कोलकात में 850 रुपये पर पहुंच गया है।

अमूल दूध प्रति पैकेट दो रुपये महंगा

देश की बड़ी दूध उत्पादन और विपणन कंपनी अमूल ने अपने दूध के पैकेट को दो रुपये महंगा कर दिया है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एंड ट्रिम इन सभी की कीमत प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़ गई है। अमूल ने डेढ़ साल बाद यह बढ़ोतरी की है। अब अमूल गोल्डम का दाम 58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 14 दिसंबर 2019 को अमूल ने दाम में बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतें तीन रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। देश में अमूल के अतिरिक्त नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी प्राईवेट सेक्टर में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध तथा इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं। अब ये कंपनियां भी कीमत में वृद्धि कर सकती हैं।

इन बैंकों ने बढ़ाया सर्विस चार्ज

- कई बैंकों ने अपना सर्विस चार्ज बढ़ाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक अब बैंक के ब्रांच से बस चार बार फ्री कैश विथड्रॉल कर सकेंगे। इससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों पर प्रति ट्रांजैक्शन 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। वहीं, एटीएम के ट्रांजैक्शन पर भी यही नियम लागू होगा।

- इसके अलावा बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंटहोल्डर एक साल में 10 चेक स्लिप ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके इतर अगर किसी कस्टमर को चेक स्लिप की जरूरत पड़ी तो उसे 10 लीफ वाले चेक बुक के लिए 40 रुपये प्लस जीएसटी और 25 लीफ वाली चेक बुक के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

- उधर, एक्सिस बैंक SMS अलर्ट चार्ज बढ़ा रहा है। हर महीने एक निश्चित 5 रुपये का चार्ज लगाने के बजाय बैंक ने हर SMS अलर्ट पर 25 पैसे (महीने में अधिकतम 25 रुपये तक) लगाने का फैसला किया है। हालांकि, प्रमोशनल टेक्स्ट मैसेज और OTP वाले मैसेज पर यह लागू नहीं होगा।

कटेगा ज्यादा TDS

ऐसे लोग, जिन्होंने पिछले दो सालों में इनकम टैक्स नहीं भरा है, उन्हें आज से ज्यादा TDS (tax deducted at source) और TCS (tax collected at source) चुकाना होगा। एक नए इनकम टैक्स कानून में यह प्रावधान किया गया है कि दो सालों से अगर किसी टैक्सपेयर ने टैक्स नहीं चुकाया है और उसका हर साल 50,000 रुपये से ज्यादा टीडीएस कटता है तो उसे ज्यादा टीडीएस भरना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर