न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह से मिले जेपी नड्‌डा, पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई इस बैठक के एजेंडे के बारे में हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 6:16:18

अमित शाह से मिले जेपी नड्‌डा, पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भाजपा में नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही विचार-विमर्श की प्रक्रिया के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अमित शाह के आवास पर लगभग एक घंटे तक यह महत्वपूर्ण बैठक हुई।

अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई इस बैठक के एजेंडे के बारे में हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है।

आने वाले दिनों में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो अहम महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। शनिवार को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक दिल्ली में होनी है। बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महासचिव भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार की बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर देशभर में चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान और राज्यों में होने वाले संगठन के चुनाव पर चर्चा की जा सकती है। यह माना जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के एजेंडे के साथ ही संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।

आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक इस बार केरल में अगस्त-सितंबर में होने जा रही है। आरएसएस की यह महत्वपूर्ण बैठक केरल में 31 अगस्त को शुरू होगी और इसका समापन 2 सितंबर को होगा।

संघ की इस तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ से जुड़े लगभग 36 विभिन्न संगठनों के मुखिया एवं संगठन महासचिव सहित संघ के अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे। संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव ही इस बैठक में शामिल होकर अपने-अपने संगठन के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी संघ को देते हैं।

बैठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष को आमंत्रित किया जा चुका है और उस समय जो पार्टी के राष्ट्रीय अथवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, वो ही बीएल संतोष के साथ बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। इसलिए यह माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले 10 दिनों में इसे लेकर कोई अंतिम फैसला सार्वजनिक कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब