न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा चुनाव से पूर्व जेजेपी को लगा बड़ा झटका, धानक, गौतम व सिहाग ने थामा भाजपा का दामन

जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला को विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 7:41:35

विधानसभा चुनाव से पूर्व जेजेपी को लगा बड़ा झटका, धानक, गौतम व सिहाग ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणा। जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला को विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। जेजेपी के पूर्व नेताओं, धानक, गौतम एवं सिहाग ने सत्तारूढ़ दल भाजपा का दामन थाम लिया है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व नेता अनूप धानक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी गई है। अब राज्य में मतदान पांच अक्टूबर को होंगे और रिजल्ट आठ अक्टूबर को घोषित किए जा सकते हैं।

दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के विधायक रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने एक साथ पार्टी छोड़ी है और भाजपा में चले गए हैं। रामकुमार गौतम नारनौंद से विधायक हैं, अनूप धानक पूर्व मंत्री हैं और दो बार उकलाना से विधायक रहे हैं। जोगीराम सिहाग बरवाला से विधायक हैं। तीनों ने रविवार को जींद में भाजपा की सदस्यता ली। जींद में रविवार को बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेजेपी से आए तीनों नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया। बता दें कि तीनों नेता धनक, गौतम और सिहाग जेजेपी के विधायक थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। चौटाला ने कहा कि जजपा के कोटे की पहली विनिंग सीट डबवाली होगी। भाजपा सरकार में हरियाणा में कोई विकास नहीं हुआ बल्कि भाजपा ने जनता के सामने समस्याएं पैदा की। सिरसा जिला में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। इस बार जजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से ही होगी।

चौटाला ने चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अच्छा है हमे और समय मिल गया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा। और कहा कि वे इन मैच्योर हैं। हरियाणा के साथ लगते पंजाब और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी दोनों राज्यों में काम नहीं हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज