न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Jio Coin: जानिए एक क्वाइन की कीमत और कैसे मिलेगा आपको फायदा!

Jio Coin का क्रेज हर जगह देखा जा सकता है। मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio का यह डिजिटल क्वाइन लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 12:21:09

Jio Coin: जानिए एक क्वाइन की कीमत और कैसे मिलेगा आपको फायदा!

Jio Coin का क्रेज हर जगह देखा जा सकता है। मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio का यह डिजिटल क्वाइन लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर एक Jio Coin की कीमत कितनी होगी और इसे मुफ्त में कैसे कमाया जा सकता है? यदि आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

1 Jio Coin की कीमत कितनी होगी?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल Jio Coin की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, बिजनेस एनालिस्ट का अनुमान है कि एक टोकन की शुरुआती कीमत 0.50 डॉलर (लगभग 43.30 रुपये) हो सकती है।

Jio Coin को रिलायंस जियो के बड़े इकोसिस्टम, जैसे कि रिलायंस पेट्रोल स्टेशन और JioMart जैसी लोकप्रिय सेवाओं के साथ कैसे जोड़ा जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।

JioCoin क्या है? जानें इस डिजिटल क्वाइन के बारे में

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि JioCoin आखिर है क्या? यह एक डिजिटल करेंसी है, लेकिन इसे पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। Ethereum या Bitcoin जैसी ब्लॉकचेन-पावर्ड क्रिप्टोकरेंसी के बजाय, Reliance Jio का यह क्वाइन एक रिवॉर्ड टोकन या डिजिटल लॉयल्टी पॉइंट के रूप में ज्यादा जुड़ा हुआ है।

कैसे काम करेगा JioCoin?

Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, Polygon ब्लॉकचेन पर आधारित इस कॉइन का इस्तेमाल Jio की विभिन्न सर्विस ऐप्स में किया जा सकेगा। Jio ऐप्स पर खरीदारी करके यूजर्स JioCoin कमा सकते हैं और इसे Jio ऐप्स में डिस्काउंट पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या JioCoin गेम-चेंजर होगा?


JioCoin डिजिटल पेमेंट और लॉयल्टी प्रोग्राम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। इसका उपयोग Reliance Jio के पूरे इकोसिस्टम में किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और Jio की सेवाओं का फायदा उठाने के और भी नए विकल्प मिलेंगे।

JioCoin कैसे कमाएं?

JioCoin कमाने के लिए सबसे पहले आपको JioSphere ऐप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, जो Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद, आपको इस पर साइन अप करके अपना अकाउंट बनाना होगा। एक बार अकाउंट बनने के बाद, जैसे-जैसे आप इस ऐप का उपयोग करेंगे, वैसे-वैसे आपको रिवॉर्ड्स के रूप में JioCoin मिलने लगेंगे। ये अर्जित किए गए क्वाइन Polygon वॉलेट में स्टोर हो जाएंगे, जहां से आप इन्हें Jio की विभिन्न सेवाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। JioCoin कमाने के लिए ऐप को नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है, साथ ही Jio द्वारा दिए गए टास्क पूरे करने से भी आपको अधिक क्वाइन प्राप्त हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका