न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेडीएस ने थामा भाजपा का दामन, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ट्वीट के जरिय नड्‌डा ने दी जानकारी

एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस ने एनडीए का दामन थाम लिया है। पिछले कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही थी, कई लेवल पर बैठकें भी हो चुकी थीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 5:49:37

जेडीएस ने थामा भाजपा का दामन, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ट्वीट के जरिय नड्‌डा ने दी जानकारी

नई दिल्ली। एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस ने एनडीए का दामन थाम लिया है। पिछले कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही थी, कई लेवल पर बैठकें भी हो चुकी थीं। अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को घोषणा की कि जेडीए इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ रहने वाली है। इंडिया गठबंधन के खिलाफ जो मुकाबला होगा, उसमें भाजपा और जेडीएस सेम ही पिच से बैटिंग करने जा रही है।

कर्नाटक में जेडीएस की पकड़ तगड़ी, भाजपा की मुश्किलें होंगी आसान

भाजपा के लिए यह मिलन कई मायने रखता है। गौरतलब है कि जेडीएस कर्नाटक में एक मजबूत पार्टी है, दक्षिण के इलाकों में तो उसकी पकड़ काफी तगड़ी मानी जाती है। इसके ऊपर वोकलिंगा समुदाय के बीच में पूर्व पीएम देवगौड़ा की वजह से पार्टी की अच्छी लोकप्रियता है। ऐसे में चुनावी मौसम में अब जब भाजपा को जेडीएस का साथ मिलने जा रहा है, इसका असर जमीन पर भी दिख सकता है। वैसे भी इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा का जितना बुरा सफाया हुआ है, उसे देखते हुए जेडीएस का साथ आना पार्टी की मुश्किलों का कुछ आसान कर सकता है।

जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमित शाह जी मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि जेडीएस ने एनडीए का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं। अब एनडीए की ताकत और ज्यादा मजबूत हो गई है। वैसे जेडीएस इस बार एनडीए का हिस्सा जरूर बन गई है लेकिन पिछले कुछ समय में कर्नाटक में ही उसकी सियासी जमीन कुछ कमजोर हुई है।

कमजोर हुई है जेडीएस

असल में इस बार के जो विधानसभा चुनाव हुए थे, उसमें किंगमेकर का सपने देख रही जेडीएस को मात्र 19 सीटें मिली थीं, वहीं उसका वोट शेयर भी 13 फीसदी के करीब रह गया था। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 135 सीटें जीत डाली थीं, वहीं भाजपा का आंकड़ा 66 पर सिमट गया था। उस बदली ही स्थिति के बाद ही भाजपा को दक्षिण में और वहां भी कर्नाटक में एक भरोसेमंद सहयोगी की तलाश थी। माना जा रहा है कि जेडीएस के आने से पार्टी को कुछ सियासी फायदा तो हो ही सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी