न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व को फिर हैरान किया जापान ने, आग से सुरक्षित निकाले 379 लोग

जापान में मंगलवार को एक विमान में लैंडिंग के वक्त भीषण आग लग गई और विमान में 379 लोग सवार थे। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस भीषण आग के बाद भी सभी 379 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 367 यात्री थे और 12 क्रू मेंबर्स थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 6:44:32

विश्व को फिर हैरान किया जापान ने, आग से सुरक्षित निकाले 379 लोग

जापान को विश्व का सबसे बड़ा जिगर वाला देश कहा जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय परमाणु हमले का जीवटता के साथ मुकाबला करने के बाद कुछ वर्ष पूर्व आई सुनामी और लगातार आ रहे भूकम्पों को भी मात देकर उठ खड़े होने वाले जापान ने एक बार फिर से दुनिया को हैरान कर दिया है। जापान में मंगलवार को एक विमान में लैंडिंग के वक्त भीषण आग लग गई और विमान में 379 लोग सवार थे। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस भीषण आग के बाद भी सभी 379 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 367 यात्री थे और 12 क्रू मेंबर्स थे। टोक्यो के हेनेडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले जापान एयरलाइंस का विमान एक कोस्ट गार्ड प्लेन से टकरा गया था। इस टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और देखते ही देखते प्लेन जलकर राख हो गया।

हालांकि हर कोई हैरान है कि इतने भीषण हादसे के बाद भी कैसे एक-एक यात्री को बचा लिया गया। जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक घटना के तुरंत बाद बचाव दल अलर्ट हो गया था। प्लेन के जमीन पर आते ही तुरंत लोगों को उतारने पर फोकस किया गया। इसके अलावा यात्रियों ने भी साहस दिखाया गया और इमरजेंसी एग्जिट से एक के बाद एक उतर गए। कई लोगों ने तो खिड़कियों से ही छलांग लगा दी। कुछ लोगों के जख्मी होने की खबरें जरूरी हैं, लेकिन किसी की भी जान नहीं गई। यह किसी करिश्मे से कम नहीं है।

गनीमत यह रही कि हादसे के तुरंत बाद बचाव दल ऐक्टिव हुआ और आग बुझाने के लिए दमकल की 70 गाड़ियां पहुंच गईं। प्लेन तो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, लेकिन यात्री सुरक्षित बाहर निकले। गौरतलब है कि दशकों से जापान में कोई बड़ा विमान हादसा नहीं हुआ है। आखिरी बार 1885 में टोक्यो से ओसाका जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इसमें 520 यात्री और क्रू मेम्बर मारे गए थे। किसी एक विमान हादसे में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। साल 2024 के दूसरे ही दिन जापान को यह एक नई आपदा झेलनी पड़ी।

साल के पहले ही दिन भीषण भूकंप, सुनामी का भी है रिस्क

जापान में साल के पहले दिन रिक्टर स्केल पर 7.5 की तीव्रता का भीषण भूकंप आया और अब तक इसमें 48 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं भूकंप के बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को ही भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठती देखी गई थीं। गौरतलब है कि 20 वर्ष पूर्व 2004 में भी जापान को सुनामी का भीषण कहर झेलना पड़ा था, लेकिन जीवटता के लिए मशहूर यह देश फिर से उठ खड़ा हुआ। उस आपदा में एक ही दिन में ढाई लाख मारे गए थे और करीब 30 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर