न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जय हिंद! जय हिंद की सेना!, ऑपरेशन सिंदूर पर लालू यादव की प्रतिक्रिया, बेटे तेजस्वी ने क्या कहा यह भी जान लें

भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद RJD प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने समर्थन और प्रतिक्रिया दी। जय हिंद! के नारे के साथ आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को सराहा। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया कि पाकिस्तान की सेना को निशाना नहीं बनाया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 4:30:26

जय हिंद! जय हिंद की सेना!, ऑपरेशन सिंदूर पर लालू यादव की प्रतिक्रिया, बेटे तेजस्वी ने क्या कहा यह भी जान लें

भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई के बाद RJD प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा, "जय हिंद! जय हिंद की सेना!" वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी समर्थन व्यक्त करते हुए लिखा, "जय हिंद! जय भारत! न आतंकवाद रहे, न अलगाववाद रहे! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है।"

चिराग पासवान की प्रतिक्रिया:

पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी ट्वीट किया, "सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना!"

रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण:

भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की सेना को निशाना नहीं बनाया गया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद सेना ने आतंकवादियों को जवाब देने के लिए यह कार्रवाई की।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान:

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जब पहलगाम हमला हुआ, तभी यह तय हो गया था कि अब पाकिस्तान के आतंकवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आज भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में छिपे 9 आतंकियों के ठिकानों पर करारा प्रहार किया है। यह है 56 इंच के सीने का जवाब! जय भारत! जय हिंद!"

शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया:

बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी इस कार्रवाई पर गर्व जताते हुए कहा, "जय हिंद! जय हिंद की सेना! गर्व है भारत पर!"

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी:

सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्यालय को निशाना बनाया गया।

बहावलपुर:

यह क्षेत्र 1999 में विमान अपहरण के बदले मसूद अजहर की रिहाई के बाद जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी संगठन का मुख्यालय बन गया। यह संगठन भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिनमें 2001 का संसद पर हमला भी शामिल है।

मुरिदके:

लाहौर से 30 किलोमीटर दूर स्थित मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय है, जिसे हाफिज सईद नेतृत्व करता है। यह संगठन 26/11 मुंबई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश