न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करना जरूरी': अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष

महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे जिया खान ने पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना की, ऑपरेशन सिंदूर व पाकिस्तान पर कड़ा बयान दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:11:02

 'पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करना जरूरी': अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष

नागपुर। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान ने भारत सरकार के उस निर्णय की सराहना की है, जिसके तहत 23 मई से सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा करेंगे। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल बताया। खान ने कहा कि “पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान का असली चेहरा


प्यारे जिया खान ने भारतीय सेना की हालिया कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा, “यह भारत की रक्षा नीति में एक निर्णायक क्षण है। अब समय आ गया है कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाएं, जो आतंकवाद को समर्थन देने वाला देश है।”

विदेश दौरे की रणनीति और पाकिस्तान पर कटाक्ष

भारत द्वारा सात संसदीय प्रतिनिधिमंडलों को अलग-अलग देशों में भेजे जाने को लेकर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय अत्यंत उपयुक्त है। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जनमत तैयार करना बहुत जरूरी है। पाकिस्तान केवल नकल करता है, उसकी कोई स्वतंत्र नीति या सोच नहीं है। इसलिए उसके बारे में चर्चा करना भी समय की बर्बादी है।”

गौरतलब है कि भारत सरकार ने भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के सांसदों को सात समूहों में विभाजित कर विदेश यात्रा पर भेजने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की वास्तविकता उजागर करना है।

अल्पसंख्यक संस्थानों में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग


नागपुर में एक स्कूल द्वारा बच्चों को प्रवेश न देने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्यारे जिया खान ने कहा कि संबंधित स्कूल पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, “महाराष्ट्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। कोई भी संस्था यदि कानून के खिलाफ काम करेगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।”

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूरे महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) की मांग की गई है।

“नागपुर में एसआईटी गठित हो चुकी है और जल्द ही यह प्रक्रिया अकोला, अमरावती, खामगांव, नासिक, धुले, मालेगांव, नांदेड़ और लातूर जैसे जिलों में भी शुरू होगी, जहां सबसे अधिक अनियमितताएं सामने आ रही हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?