Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर सक्रिय हुई IT, CBI और ED, विधायक, सांसद रिश्तेदार और राजनेताओं के घरों पर डाले छापे

गुरुवार देर शाम को अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था, उससे पहले केन्द्र के इशारे पर IT, CBI, ED एक्टिव होती नजर आईं। शनिवार को केंद्रीय एजेंसियों ने विपक्षी दलों के नेताओं और उनके परिजनों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 12:06:40

फिर सक्रिय हुई IT, CBI और ED, विधायक, सांसद रिश्तेदार और राजनेताओं के घरों पर डाले छापे

नई दिल्ली। गुरुवार देर शाम को अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था, उससे पहले केन्द्र के इशारे पर IT, CBI, ED एक्टिव होती नजर आईं। शनिवार को केंद्रीय एजेंसियों ने विपक्षी दलों के नेताओं और उनके परिजनों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इनमें आम आदमी पार्टी के मटियाला विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां आईटी की टीम, BRS नेता के.कविता के रिश्तेदारों के घर ED की टीम पहुंची। वहीं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के घर शनिवार की सुबह CBI की टीम रेड के लिए पहुंची। आप के गुलाब सिंह के घर IT ने मारा छापा दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने शनिवार (23 मार्च) को विधायक गुलाब सिंह के घर पर छापेमारी की। मटियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुलाब सिंह पार्टी की गुजरात इकाई के प्रभारी हैं।

पार्टी का कहना है कि आईटी की टीम शनिवार तड़के करीब 3 बजे ही गुलाब सिंह के घर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पार्टी का कहना है कि उसे नहीं पता कि छापेमारी किस मामले के तहत की जा रही है। के.कविता के रिश्तेदारों के यहाँ ED की रेड सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने शनिवार (23 मार्च) को हैदराबाद में के. कविता के रिश्तेदारों के यहां रेड डाली। बताया गया है कि यह रेड दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े केस के सिलसिले में ही डाली गई है। ईडी की टीम ने कविता के भाई की पत्नी के यहां भी छापा मारा है। दरअसल, आज के. कविता की रिमांड खत्म हो रही है।
महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर CBI की रेड दूसरी तरफ सीबीआई की टीम टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर शनिवार सुबह से रेड डाल रही है। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में सीबीआई ने गुरुवार (21 मार्च) को तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके दो दिन बाद अब छापेमारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका