न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन संकट पर इजरायल ने लिया बड़ा फैसला, सभी विदेशियों के प्रवेश पर लगाई रोक

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से दुनिया में फैल रहा है। इजरायल ने सभी विदेशी यात्रियों पर रोक लगा दी है। इजराइल ने अपने नागरिकों पर 50 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 1:50:46

ओमिक्रॉन संकट पर इजरायल ने लिया बड़ा फैसला, सभी विदेशियों के प्रवेश पर लगाई रोक

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से दुनिया में फैल रहा है। इजरायल ने सभी विदेशी यात्रियों पर रोक लगा दी है। इजराइल ने अपने नागरिकों पर 50 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इजरायल ने गुरुवार को 7 अफ्रीकी देशों को 'रेड कंट्रीज' की कैटेगरी में रखा था। शनिवार को इसमें 43 और देशों को शामिल कर दिया गया। शुक्रवार को ही देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पहला मरीज मिला था।

AFP के अनुसार, इजरायल ने सभी विदेशियों के लिए सीमाएं बंद कर दी हैं। बीबीसी की रिपोर्ट में स्थानीम मीडिया के हवाले से कहा जा रहा था कि इजरायल 14 दिनों के लिए विदेशी यात्रियों के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा था। उम्मीद की जा रही थी कि प्रतिबंध रविवार रात से शुरू हो सकता है। इससे पहले भी कई देश दक्षिण अफ्रीका से यात्राओं पर रोक लगा चुके हैं।

कोरोना वायरस के नये स्वरूप पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बुलाई गई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि यह ज्यादा संक्रामक है और डेल्टा स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी इस संबंध में सूचना जुटा रहे हैं कि क्या टीके इसपर निष्प्रभावी हैं और क्या यह जानलेवा है।

उन्होंने कहा, ;हम फिलहाल आपत स्थिति की दहलीज पर हैं। मैंने सभी से तैयार रहने और चौबीसों घंटे काम करने के लिए कमर कस लेने को कहा है।'

सरकार ने बाद में कहा कि सह-सहारा अफ्रीका क्षेत्र के सभी देशों को "रेड देशों" की श्रेणी में रखा जाएगा और वहां के विदेशी नागरिकों के इजराइल यात्रा पर पाबंदी होगी। इजराइल के लोगों के भी इन देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध है और वहां से लौटने वालों को तय समय तक पृथकवास में रहना होगा।

उन्होंने कहा, 'इजराइल की सेना ‘रेड देशों’ की सूची में शामिल देशों की पिछले एक सप्ताह में यात्रा करने वाले नागरिकों का पता लगाएगी और जांच होने तक उन्हें पृथकवास में रहने का निर्देश देगी। इजराइल ने पिछले साल के अंत में दुनिया के पहले और सबसे सफल टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी और देश की करीब आधी जनता को बूस्टर शॉट लग चुके हैं। इजराइल ने हाल ही में टीकाकरण अभियान का विस्तार करके पांच साल तक के बच्चों को भी इसमें शामिल कर लिया है। हालांकि, इजराइल हाल ही में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप की लहर से निपटा है।'

ब्रिटेन समेत इन देशों ने भी अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा ​​​​​​

ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन कर दी है। दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती