Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IRCTC की वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी, नहीं झेल पायी बुकिंग का बोझ, सिस्टम हुआ फेल

रेलयात्रियों की मानें तो बेवसाइट पर लॉग इन ही नहीं हो पा रहा है। आईआरसीटीसी की साइट और एप दोनों में परेशानी आ रही है। एप के साथ 502 बैड गेटवे एरर आ रहा है। यूजर्स को डाउनटाइम का मैसेज मिल रहा है जबकि आईआरसीटीसी का टाउन टाइम रात में 11 बजे से होता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 7:34:58

IRCTC की वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी, नहीं झेल पायी बुकिंग का बोझ, सिस्टम हुआ फेल

नई दिल्ली। आंकड़ों को देखते हुए भारत की रेलवे टिकट काटने वाली वेबसाइट को दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट के रूप में जाना जाता है। आज दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट अपने ऊपर आए यात्रियों के बोझ को सम्भाल नहीं पाई और उसका पूरा सिस्टम ही फेल हो गया। पिछले कुछ दिनों से त्योंहार के चलते और अब देव उठनी एकादशी पर विवाहों के चलते रेलों में जबरदस्त भीड़ है। इस भीड़ में अग्रिम टिकट लेकर यात्रा करने वाला हुजूम एक साथ वेबसाइट पर आ गया, जिसके चलते ऐसा हुआ। इसके कारण तत्काल से लेकर सामान्य टिकट तक बनाने में दिक्कत आ रही है। IRCTC ने इस बात की जानकारी खुद अपने एक्स पोस्ट पर दी है। इसके कारण रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान होने जा रहा है।

आईआरसीटीसी ने बताया है वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके कारण ई-टिकट की बुकिंग अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। इसे सही करने के लिए तकनीकी टीम जुटी हुई है। आईआरसीटीसी का दावा बहुत जल्द ही बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। कई रेलयात्री दावा कर रहे हैं कि वह तत्काल और जनरल किसी भी तरीके से टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।
रात 11 बजे से नहीं बुक हो रहा टिकट

रेलयात्रियों की मानें तो बेवसाइट पर लॉग इन ही नहीं हो पा रहा है। आईआरसीटीसी की साइट और एप दोनों में परेशानी आ रही है। एप के साथ 502 बैड गेटवे एरर आ रहा है। यूजर्स को डाउनटाइम का मैसेज मिल रहा है जबकि आईआरसीटीसी का टाउन टाइम रात में 11 बजे से होता है।

यात्रियों के अटक गए पैसे

आईआरसीटीसी में टिकट बुक करते समय कई रेलयात्रियों के पैसे अटक गए हैं। कई यात्रियों का भुगतान वापस नहीं आया है और न ही टिकट बुक हुए हैं। यात्रियों अकाउंट से पैसे कट गए हैं। सबसे बड़ी यह है कि बुकिंग में हिस्ट्री भी नहीं दिखाई दे रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन यात्रियों को टिकट रद्द कराना था, वह रद्द भी नहीं करा पा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका