न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, आज होगी पहली किस्त जारी!

महिला सम्मान योजना को लेकर AAP ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला। जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज, और योजना के तहत 2500 रुपये मिलने की प्रक्रिया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 9:57:36

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, आज होगी पहली किस्त जारी!

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, और दिल्ली की महिलाओं के लिए यह दिन खास होने वाला है। सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान योजना के तहत बीपीएल महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह तय होगा आज सुबह 11 बजे होने वाली दिल्ली कैबिनेट बैठक में, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना का ऐलान किया जा सकता है, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब अमल में लाया जा सकता है।

किन्हें मिलेगा लाभ?

फिलहाल, इस योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को मिलेगा। हालांकि, सरकार आगे चलकर इसे अन्य ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए भी विस्तारित कर सकती है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री के उस वादे की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करने की बात कही थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला दिवस से पहले महिलाओं को उनके खाते में पैसे आने का मैसेज मिल जाएगा।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए होगी जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है और जो इनकम टैक्स नहीं चुकाती हैं। इसके अलावा, 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही, वे महिलाएं जो किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं या किसी अन्य सरकारी वित्तीय सहायता योजना की लाभार्थी हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

रजिस्ट्रेशन और लाभ मिलने की प्रक्रिया

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण 8 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। सरकार द्वारा आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद करीब डेढ़ महीने के भीतर सभी योग्य महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे।

महिला सम्मान योजना के लिए क्राइटेरिया

आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक हो
महिला सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मचारी न हो
महिला गरीबी रेखा से नीचे या EWS कैटेगरी में आती हो
परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक न हो
महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
महिला पहले से किसी अन्य योजना का लाभ न उठा रही हो

महिला सम्मान योजना पर AAP का हमला, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

महिला सम्मान योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की रेखा सरकार पर लगातार हमला कर रही है। हाल ही में AAP कार्यकर्ताओं ने ईटीओ रेड लाइट पर विरोध प्रदर्शन किया और फ्लाईओवर पर एक बड़ा पोस्टर लगाया। इस पोस्टर पर लिखा था— "3 दिन बाकी, महिलाओं को सम्मान कब देगी सरकार? महिलाओं के खाते में 2500 रुपए भेजने में 3 दिन बाकी!" हालांकि, AAP कार्यकर्ताओं के जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत पोस्टर हटा दिया।

महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

- आधार कार्ड
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
- BPL कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म